script3rd Phase Voting 2024: सुबह स्कूटी स्टार्ट किया और पत्नी से कहा चलो वोट डालने, ऐसे निकले घर से मंत्री | Started scooty in morning told his wife to go to vote minister left house like this | Patrika News
कोरबा

3rd Phase Voting 2024: सुबह स्कूटी स्टार्ट किया और पत्नी से कहा चलो वोट डालने, ऐसे निकले घर से मंत्री

मंत्री, प्रत्याशी और विधायक ने मतदान कर दिया है। वहीं कलेक्टर, एसपी अधिकारियों ने भी मतदान का प्रयोग करते हुए अपना-अपना वोट डाल दिया है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपनी पत्नी संग रतनपुर से वोट डाला है।

कोरबाMay 07, 2024 / 09:35 am

Kanakdurga jha

CG 3rd Phase Voting 2024: छत्तीसगढ़ में आज तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वोट डालने लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों में भारी भीड़ है। मंत्री, प्रत्याशी और विधायक ने मतदान कर दिया है। वहीं कलेक्टर, एसपी अधिकारियों ने भी मतदान का प्रयोग करते हुए अपना-अपना वोट डाल दिया है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपनी पत्नी संग रतनपुर से वोट डाला है। मतदान करने के लिए मंत्री जायसवाल अपनी पत्नी को स्कूटी पर बिठाकर मतदान करने पहुंचे। इधर बिलासपुर के प्रत्याशी तोखन साहू ने भी अपना वोट डाला।
यह भी पढ़ें

3rd Phase Voting 2024: मौसम हुआ सुहाना, मतदान केंद्रों में लगी भारी भीड़, वोटरों में दिखा उत्साह

77 हजार 592 मतदान कर्मी नियुक्त

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में मतदान के लिए चुनाव आयोग ने प्रदेश के सात सीटों पर 77 हजार 592 मतदान कर्मियों को नियुक्त किया है। तीसरे चरण में मतदान संपन्न करने के लिए 15 हजार 701 मतदान दल बनाया गया है। 77 हजार 592 मतदान कर्मियों में से 61 हजार 664 मतदान कर्मी बूथों में नियुक्त रहेंगे और 15 हजार 928 मतदान कर्मियों को रिज़र्व रखा गया है। इनमे से 2890 संगवारी मतदान केंद्र, 58 दिव्यांगजनों द्वारा संचालित मतदान केंद्र, 235 युवाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्र और 306 आदर्श मतदान केंद्र समेत 15 हजार 701 मतदान केंद्रों में ड्यूटी में लगे है।

सात सीटों पर भाजपा कांग्रेस आमने – सामने (CG Lok Sabha Polls 2024)

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान में भाजपा- कांग्रेस आमने सामने है। रायपुर से भाजपा से 8 बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल तो कांग्रेस से विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है। बिलासपुर से कांग्रेस से देवेंद्र यादव तो बीजेपी से तोखन साहू को टिकट मिला है। कोरबा से बीजपी से सरोज पांडेय तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत में सीधा मुकाबला है। रायगढ़ से बीजेपी से राधेश्याम राठिया तो कांग्रेस से डॉ. मेनका देवी सिंह उम्मीद्वार है। जांजगीर-चांपा से बीजेपी से कमलेश जांगड़े तो कांग्रेस से शिव कुमार डहरिया मैदान में उतरे है। दुर्ग से बीजेपी से विजय बघेल तो कांग्रेस से राजेंद्र साहू है। वहीं सातवें सीट पर बीजेपी से चिंतामणि महाराज तो कांग्रेस से शशि सिंह आमने- सामने है।

Hindi News/ Korba / 3rd Phase Voting 2024: सुबह स्कूटी स्टार्ट किया और पत्नी से कहा चलो वोट डालने, ऐसे निकले घर से मंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो