CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में आज तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वोट डालने लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 5 बजे से मतदान केंद्र के सामने वोटर्स कतार में लगे हुए थे। सुबह 7 बजे मतदान केंद्र खुलते ही वोटरों ने मतदान करने शुरू कर दिया। टाटीबंध, मोहबा बाजार, कोटा, अशोकनगर गोगांव, रामनगर के पोलिंग बूथों में भारी भीड़ है। वहीं सरगुजा, बिलपसुर और दुर्ग लोकसभा सीटों में भी जनता वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों में उमड़ पड़ी। मतदाता लंबी कतार में लगकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे है।