24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#मेमू का इंजन हुआ फेल, दो घंटे लेट से छूटी तो यात्रियों का फूटा गुस्सा

मालगाड़ी के इंजन को लगाकर किया गया रवाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 27 Sep 2018, 7:58 PM IST

मालगाड़ी के इंजन को लगाकर किया गया रवाना

मालगाड़ी के इंजन को लगाकर किया गया रवाना

कोरबा. सुबह छह बजे गेवरारोड-रायपुर मेमू ट्रेन गेवरारोड स्टेशन से कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंची। कोरबा से रवाना होने के लिए लोको पायलट ने हार्न दिया। लेकिन काफी देर तक ट्रेन शुरू नहीं हो सकी। यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे। बताया गया कि मेमू के इंजन में खराबी आ गई थी। दो घंटे बाद छूटने वाली पैसेंजर ट्रेन से यात्री रवाना हुए।

Real more : बोनस पर बैठक टली, अपेक्स जेसीसी का बीएमएस ने आखिर क्यों कर दिया बहिष्कार


गेवरारोड से रायपुर मेमू 68745 रोज की तरह 5 बजकर 50 मिनट पर गेवरारोड स्टेशन से रवाना हुई। सुबह छह बजे मेमू कोरबा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सवा छह बजे रवाना होने के लिए लोको पायलट ने हार्न दिया। उसके बाद ट्रेन रूकी हुई थी। काफी देर तक ट्रेन के खड़े होने की वजह से यात्री बाहर निकलने लगे।

Read more- Breaking : घर के बाहर व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर 30 हजार की लूट

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के इंजन में कुछ खराबी आ गई थी। खराबी को दूर करने का प्रयास किया गया था। लेकिन बड़ा फॉल्ट आने की वजह से खराबी दूर नहीं हो सकी। इसके बाद मालगाड़ी के इंजन को जोड़कर मेमू को लगभग आठ बजे रवाना किया जा सका। जबकि आठ बजे छूटने वाली ट्रेन को सवा आठ बजे रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर के के तिवारी ने बताया कि इंजन में खराबी आ गई थी। दूसरी इंजन जोड़कर ट्रेन रवाना किया गया।


जनशताब्दी और आजाद आजाद हिंद के यात्री भटके
सुबह छह बजे मेमू से चांपा तक जाकर जनशताब्दी और आजाद हिंद पकडऩे वाले यात्रियों के बीच आपाधापी मच गई। लगभग पौने सात बजे कोरबा रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि खराबी दूर करने में आठ बज सकते हैं। इसे देखते हुए यात्री सड़क मार्ग से चांपा जाने के लिए सीतामणी पहुंचे। यहां सिटी बस से यात्री चांपा पहुंचे।