24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उरगा- हाटी मार्ग में सड़क निर्माण की धीमी चाल ऐसी कि कछुओं को भी आ जाए शर्म

धूल से सराबोर हो रहे लोग, आवाजाही में हो रही परेशानी, बड़ी दुर्घटना की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 Sep 2018, 7:58 PM IST

धूल से सराबोर हो रहे लोग, आवाजाही में हो रही परेशानी, बड़ी दुर्घटना की संभावना

धूल से सराबोर हो रहे लोग, आवाजाही में हो रही परेशानी, बड़ी दुर्घटना की संभावना

कोरबा. सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग धुल से सराबोर हो रहे हैं। सांस संबंधी गंभीर बीमारी की चपेट में आने की संभावना बनी हुई है।

Read more : सात दिन लगा दिए इस सड़क के गड्ढ़े भरने में फिर भी काम नहीं कर सके पूरा


उरगा से हाटी मार्ग पर निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण की गति काफी धीमी गति से चल रही है। सड़क पर तीन महीनों से मुरूम डालकर छोड़ दिया है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर भारी वाहनों दबाव बना रहता है। तेजरफ्तार भारी वाहनों के कारण सड़क पर धुल के गुबार उड़ते हैं। धुल से लोग सराबोर हो जाते हैं।

इस मार्ग पर चार पहिया, दोपहिया, सायकिल व पैदल राहगीरों को आवगामन में काफी मुश्किलें हो रही है। सड़क किनारे निवासियों के घरों में धूल का जमाव रहता है। बार-बार की सफाई लोगों के लिए समस्या बन गई है। मार्ग में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों को सांस व आंखों से संबंधित गंभीर बीमारी होने की आशंका बनी हुई है। ठेले व गुमटी लगाकर होटल संचालने करने वालों को काफी नुकसान हो रहा है। धूल के कारण सामन खराब हो जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके के निरीक्षण करने नहीं पहुंच रहे है। जिससे ठेकेदार के द्वारा लापरवाहीपूर्वक धीमी गति से कार्य किया जा रहा है।
-------------

कुष्ठ पीडि़तों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कल
कोरबा. भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मो. कैसर अब्दुल हक के मार्गदर्शन में स्वीप प्लान अंतर्गत संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कुष्ठ पीडि़तों को मतदान प्रक्रिया से जोडऩे एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए 28 सितंबर को शाम 4 बजे मुड़ापार बस्ती में स्वीप जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह एवं उपसंचालक समाज कल्याण एस. मैथ्यू की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित है।