
cg weather update : मौसम में बदलाव के बीच अब तापमान में इजाफा शुरू हो गया है। हालांकि बुधवार को बदली की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रात का पारा बढ़ा है। इससे लोगों को ठंड का कम अहसास होने लगा है। बुधवार की सुबह से तेजधूप खिली।
cg weather alert : दोपहर बाद आसमान में धूप और बदली की लुकाछिपी जारी रही। इसकी वजह से लोगों को धूप का अहसास कम हुआ। इस मौसम के दो से तीन दिन रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इसके बाद मौसम खुलेगा। हालांकि पखवाडे़ भर पहले पड़ रही कंपकंपाती ठंड से राहत मिली है।
Weather Alert : मौसम विभाग ने बुधवार को बदली की वजह से न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया था। शहरी क्षेत्र में कड़ाके ठंड से राहत मिलने से शाम के बाजार में चहल-पहल बढ़ी है।
Updated on:
01 Feb 2024 06:52 pm
Published on:
01 Feb 2024 06:52 pm
