28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार लकड़ी तस्करों के मकान में पड़े सर्च वारंट, सैकड़ों की तादाद में कीमती बीजा के चिरान इमारती लकड़ी जप्त

Wood Smuggling: वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार लकड़ी तस्करों के मकान से बड़ी तादाद में कीमती बीजा के चिरान इमारती लकड़ी जब्त की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 29 May 2020, 9:07 PM IST

चार लकड़ी तस्करों के मकान में पड़े सर्च वारंट, सैकड़ों की तादाद में कीमती बीजा के चिरान इमारती लकड़ी जप्त

चार लकड़ी तस्करों के मकान में पड़े सर्च वारंट, सैकड़ों की तादाद में कीमती बीजा के चिरान इमारती लकड़ी जप्त

कोरबा. कटघोरा वन मंडल के सीमा क्षेत्र केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों मे जंगल से अवैध इमारती लकड़ी की कटाई कर बेचने की नीयत से घर में रखे सैकड़ों नग पीजा, साल, प्रजाति के अवैध इमारती लकड़ी वरिष्ठ अफसर एवं कर्मचारियों ने सर्च वारंट लेकर चार स्थानों से जप्त की गई है।

Read More: पुलिस को देखते ही इधर-उधर भागने लगे जुआरी, घेराबंदी कर पुलिस ने आठ को पकड़ा, एक लाख छह हजार रुपए जब्त

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लगातार मिल रही मुखबिर की सूचना पर नव पदस्थ वन मंडलाधिकारी शमा फारुकी, के निर्देशन एवं अरविंद तिवारी एसडीओ फॉरेस्ट के मार्गदर्शन पर सर्च वारंट जारी कर दो टीम के द्वारा सर्वप्रथम मोरगा निवासी रघु यादव, के निवास में छापा मारकर छिपा कर रखे बीजा प्रजाति के इमारती लकड़ी घन मीटर 2.384-163 नग जप्त की गई। साथ ही निकट की ग्राम पंचायत धजाग, निवासी लाल सिंह पिता रामायण गोंड, के घर से 40 नग साल प्रजाति के इमारती लकड़ी जप्त की गई है।

वहीं दूसरी टीम ग्राम भुलसी भवना निवासी नई हर साय करमु के घर से 100 नग इमरती बल्ली 9 घन मीटर जप्त की गई, वही गांव के ही लक्ष्मण पिता राम दती की निवास से 25 नग इमारती साल की बल्ली बरामद की गई।