हालांकि घटना में किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। इसके अलावा उप नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाके के सड़क और घरों में पानी भर गया। इसे लेकर लोगाें काफी असुविधा हुई। जर्जर सड़कों का हाल भी बुरा हो गया है। लोगाें की आवाजाही मुश्किल हो गई है। शहर के सर्वमंगला तिराहा, कुसमुंडा से इमलीछापर मार्ग, कुचैना सहित अन्य जर्जर सड़क के गड्ढों में पानी भर गया।