8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला संसदीय सचिव की मौजूदगी में चला अश्लील डांस, जमकर उड़े नोट

कांग्रेसियों ने कलक्टर से की मामले की शिकायत, नए साल के जश्न के दौरान आयोजित था सांस्कृतिक कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 2 Jan 2017, 9:41 PM IST

obscene dance

obscene dance

बैकुंठपुर.
संसदीय सचिव की मौजूदगी में नए साल के जश्न व पुराने साल की विदाई में ग्राम घुटरा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए अश्लील डांस के खिलाफ कांग्रेसियों ने कलेक्टर से शिकायत कर जांच की मांग की है।


जिला कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो व मुख्तार अहमद ने कलेक्टर से शिकायत कर बताया कि 31 दिसंबर की रात ग्राम पंचायत घुटरा में नववर्ष का जश्न व पुराने साल की विदाई करने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव चंपादेवी पावले मौजूद थीं।




कार्यक्रम में नाचा पार्टी के कलाकारों ने फरमाइश पर देर रात तक जमकर अश्लील डांस का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अश्लील डांस करने व नोट उड़ाने का वीडियो वायरल किया गया है।


शिकायतकर्ताओं ने बताया कि राज्य सरकार नारी सम्मान के लिए कार्यक्रम चला रही है। वहीं दूसरी ओर महिला संसदीय सचिव की मौजूदगी में ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं। मामले में अश्लील डांस कराने पर जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।




कार्यक्रम में नोट उड़ाए गए

शिकायतकर्ता कमरो ने बताया कि कार्यक्रम में जमकर अश्लील डांस किया गया। इस दौरान कलाकारों पर खूब नोट भी उड़ाए गए। मामले में नोट उड़ाने व अश्लील डांस की जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे पहले भी जिले में अश्लील डांस पर नोट उड़ाए गए हैं। इस कारण कोरिया जिला सुर्खियों में रह चुका है।


ग्राम पटना में पहले भी आ चुका मामला

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत पटना में विजयादशमी के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस, नोट उड़ाने और भीड़ में गोली चलाने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। मामले में शिकायत पर पुलिस ने जांच कर रही थी, लेकिन पुलिस को गवाही देने के लिए एक भी व्यक्ति नहीं मिल पाया है। इसके अलावा विजयादशमी के बाद चिरिमिरी में भी अश्लील डांस का मामला सामने आ चुका है।


ऐसे डांस होता देख वापस लौट आई थी

छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के नाम पर वहां मुझे बुलाया गया था। कार्यक्रम में कुछ देर रूकी। फिर इस तरह की डांस की प्रस्तुति पर वहां से चली आई थी।

चंपादेवी पावले,
संसदीय सचिव