4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: शहरों के 1 लाख 65 हजार परिवारों को आवास का इंतजार

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत वर्ष 2022 तक सबको घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। राजस्थान में 2 लाख 19 हजार 535 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 1 लाख 65 हजार 464 आवासों का निर्माण जारी है और 1 लाख 38 हजार 996 आवास लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं।

2 min read
Google source verification
PM awas

PM awas 200 crore project worthless in satna

जग्गोसिंह धाकड़
कोटा. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (पीएमएवाई-यू) सर्वेक्षण के आधार पर 1.12 करोड़ आवासों की मांग प्राप्त हुई थी, इसकी तुलना में मंत्रालय ने 1.14 करोड़ आवासों की मंजूरी दी। अभी तक 52.58 लाख आवासों को पूरा करके लाभार्थियों को सौंप दिया गया है। वहीं 89.62 लाख आवास निर्माणाधीन हैं। स्लम वासियों के लिए 6.34 लाख आवासों का निर्माण किया जा चुका है। इनमें 4.55 लाख आवासों को मूलभूत सुविधाओं के साथ पूरा किया जा चुका है। राजस्थान में 2 लाख 19 हजार 535 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 1 लाख 65 हजार 464 आवासों का निर्माण जारी है और 1 लाख 38 हजार 996 आवास लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं। पीएमएवाई-शहरी के तहत वर्ष 2022 तक यानी देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी पात्र शहरी परिवारों को पक्का घर सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। कोटा शहर में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य पूरे नहीं हुए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का भी बड़ी संख्या में आवेदकों को इंतजार है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। पीएमएवाई-शहरी के तहत वर्ष 2022 तक यानी देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी पात्र शहरी परिवारों को पक्का घर सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जारी राशि को खर्च करने में भी कई राज्य काफी पीछे हैं। कोरोना के कारण भी यह योजना प्रभावित हुई है।

राज्य-स्वीकृत आवास-निर्माणाधीन-सौंपे गए आवास
आंध्रप्रदेश 2040541-1649632-478825
बिहार 364086-222856-94803
छत्तीसगढ़ 299390-233140-146673
गोवा 4156 -4123 -4098
गुजरात 856982-786,965- 626,622
हरियाणा 155696- 80822- 46746
हिमाचल प्रदेश 12682 -12983- 6699
झारखंड 234778 -192203- 107136
कर्नाटक 693577- 471496 -252687
केरल 139848 -125185 -102618
मध्यप्रदेश 865129- 777837 -468311
महाराष्ट्र 1352471 -798700- 527648
ओडिशा 205999- 138909 -100364
पंजाब 110883- 96517 -47818
राजस्थान 219535 -165464 -138996
तमिलनाडु 719853 -6,23,651 -454975
तेलंगाना 233108 -238828 -208413
उत्तरप्रदेश 1767146 -1430068 -975064
उत्तराखंड 52486 -31915 -22072
पश्चिम बंगाल 556646- 454049- 280403
अरूणाचलप्रदेश 9135 -7584- 3811
असम 168261-110054- 34655
मणिपुर 56095 -38393 -5701
अंडमान निकोबार 602 -602 -43
चंडीगढ़1582 -6542 -6542
दादर नागर हवेली 8174- 7782 -5532
दिल्ली 25949-66529-49929
जम्मू-कश्मीर 48709- 36611- 12171
लद्दाख 1373 -1081- 536
पुदुचेरी 14942- 15632 -6759
मेघालय 5333 -4051 -1786
मिजोरम 39872- 26131-4772
नागालैंड 32331 -31935 -7203
सिक्कम 637- 646 -344
त्रिपुरा 92128- 70283- 53648