21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: देखिए, पानी की ताकत, बहा ले गया 10 KM लंबी सड़क, दांतों तले अंगुली चबा गए लोग

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 01, 2018

heavy rain

OMG: देखिए, पानी की ताकत, बहा ले गया 10 KM लंबी सड़क, दांतों तले अंगुली चबा गए लोग

चेचट . देवलीकलां से जालिमपुरा सम्पर्क सड़क शुक्रवार को हुई तेज बरसात में बह गई। पानी के तेज बहाव से सड़क का बड़ा हिस्सा कट गया। इससे जालिमपुरा गांव का सम्पर्क कट गया। लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

OMG: कोटा में जमीन के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकू, तलवारे और गंडासों से किया जानलेवा हमला, 7 जने गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार यह सम्पर्क सड़क देवलीकलां से जालिमपुरा व मवासा गांव को जोड़ती हुई सालेड़ा खुर्द चौराहे से मिलती है। पानी के तेज बहाव से देवलीकलां की सम्पर्क सड़क का करीब दस फीट लंबा हिस्सा कट कर बह गया। इससे तीन गांवों के बाशिंदों का सम्पर्क टूट गया। गत वर्ष भी यही सड़क दूसरी जगह से बह गई थी। जिसे बाद में पीडब्ल्यूडी ने पुन:निर्माण करवाकर आवागमन सुचारू किया था।

Read more: तो फिर कोटा में ही क्यों आ जाती है बार बार परेशानी, उलझती जा रही कोटा हवाई सेवा की कहानी

लबालब हुआ रिछी का मिनी बांध

चेचट. रिछी का मिनी बांध पहली बरसात में लबालब होने से ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते चैनल की दीवार में रिसाव हो रहा है। लोगों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। रिछी मिनी बांध का निर्माण गत वर्ष सिंचाई विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत से करवाया गया था। इस वर्ष भी बांध की भराव क्षमता के लिए चैनल दीवार की ऊंचाई बढ़ाई गई थी।

Read More: ASI को थड़ी पर चाय पीना पड़ा इतना महंगा कि जान से हाथ धो बैठा

बांध शुक्रवार को हुई तेज बरसात से लबालब होने से चादर चलने लगी। लेकिन ओवरफ्लो होने के कारण चैनल की दीवार में रिसाव हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रिसाव के चलते बांध में पानी समाप्त हो जाएगा। सहायक अभियन्ता दुलीचन्द ने बताया कि बांध का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। कोई कमी रह गई है तो उसे पूरा करवाएंगे।