
कॉल गर्ल सप्लाई करने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
महावीर नगर थाना पुलिस ने फर्जी साइट बनाकर कॉल गर्ल सप्लाई करने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 6 मार्च को महावीर नगर क्षेत्र में एक कोंचिग छात्र से साइबर ठगी की गई थी।
कोचिंग छात्र ने 9 मार्च को महावीर नगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया था कि 6 मार्च को गूगल पर एक साइट के जरिए उससे सम्पर्क किया गया। एक व्यक्ति ने अपना नाम नितिन बताकर उससे वाट़्सएप पर चेट करने को कहा। उसने वाट्सएप पर चेट की तो उसे एक होटल की लोकेशन भेजी।
फिर उस व्यक्ति ने कॉल कर सेफ्टी, सुरक्षा और पुलिस वेरिफिकेशन चार्ज के नाम पर रुपयों की मांग की। उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। ऑनलाइन ठग ने कॉल गर्ल भेजने के नाम पर उसके साथ 17 हजार रुपए की साइबर ठगी की है।
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया।महावीर नगर थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मारू मय टीम को अनुसंधान में पता चला कि शातिर बदमाश सतीश गुर्जर व सुरेश गुर्जर को जयपुर में साइबर ठगी प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों ने कोटा में भी साइबर ठगी की वारदात की है। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर जेल से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दो दिन पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
पहले भी दर्ज हैं मामले
दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी साइबर ठगी के प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी गूगल सर्च इंजन पर फर्जी साइट बनाकर कॉल गर्ल की वीडियो, फोटो भेजकर झांसे में लेते हैं। फर्जी सिम लेकर, फर्जी खातों में रुपए ट्रांसफर करवाकर साइबर ठगी करते हैं।
Published on:
18 Mar 2024 11:27 pm

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
