आयोजन स्थल के आस पास कई फुटकर दुकानें व झूले भी लगने लगे हैं। जिसके चलते पूरे दस दिन तक यहां मेला लगा रहता है। लोगों के सहयोग के चलते ही महोत्सव को नए कोटा क्षेत्र में पहचान मिली है। अब यहां विवेकानंद नगर, श्रीनाथपुरम समेत विभिन्न इलाकों की झांकियां शामिल होती है, इस वर्ष भी शोभायात्रा में चालीस झांकियां, आठ अखाड़े, पांच बैंड, भजन मंडलियां शामिल होंगे।