
कोटा . आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को छावनी स्थित पालीवाल कम्पाउंड में युवा क्रांति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली की विधायक अल्का लाम्बा ने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। दोनों ही पार्टियों आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों में पैसे के दम पर या नेताओं के बेटों को टिकट दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टी की केन्द्र व राज्य में एक ही समय सरकारें रही, लेकिन किसी भी पार्टी की सरकार ने विकास नहीं करवाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही राजस्थान में तीसरा विकल्प है।
Mother’s Day special: दर्दभरी कहानियां: यहां आज भी बूढ़ी मां कर रही बेटों का इंतजार तो कुछ छोड़ गई दुनिया
उन्होंने दिल्ली सरकार की योजनाओं के पुल बांधते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का प्रयास किया। लम्बा ने दावा किया कि राजस्थान में आगामी 50 दिन में 50 हजार युवाओं को आम आदमी पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं और सरकार उनकी मौत पर रोटियां सेक रही है। राजस्थान प्रभारी दीपक वाजपेयी, मोहम्मद हुसैन सहित कई पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।
बिना रिश्वत दिए दफ्तरों में काम नहीं होता
दिल्ली के चांदनी चौक की विधायक अल्का लाम्बा ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की हालत बहुत खराब है। यहां सही कार्य कराने के लिए सरकारी दफ्तरों में रिश्वत देनी पड़ती है। लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं, उन्हें न्याय नहीं मिलता। वे रविवार को युवा शक्ति सम्मेलन में भाग लेने आई थी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली के साथ यहां कांग्रेस और भाजपा की सरकारें रही, ऐसे में पिछले दस सालों में राजस्थान को खूब फायदा होना चाहिए था, लेकिन आज भी लोग बताते हैं कि अस्पतालों की हालात खराब है।
महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। दोनों दलों ने जनता के साथ न्याय नहीं किया। हम गुजरात के मॉडल की तरह खोखला मॉडल लेकर नहीं आए। अब दिल्ली मॉडल पर राजस्थान में सरकार बनाने का समय है। राजस्थान में आप पहली बार सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Published on:
14 May 2018 09:37 am
