31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन ने नहीं सुनी, थाने पहुंचे लोग

कोटा

image

Newsdesk

Jul 31, 2026

Rajasthan

अतिक्रमण हटाने की मांग, रिपोर्ट सौंपी
सुंदरपुर गांव का मामला

नमाना. थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के लोग गुरुवार सुबह नमाना थाना पहुंचे और गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद भी कब्जाधारी व्यक्ति ने जगह को खाली नहीं किया। वहीं गांव के लोग जब जगह को खाली कराने जाते हैं तो कब्जाधारी व्यक्ति गाली गलौज कर वह झगड़ा पर उतारू होता है। इसी समस्या को लेकर गांव के करीब तीन दर्जन लोगों ने गुरुवार को नमाना थाने में ज्ञापन देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों की रिपोर्ट लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्रामीण नवल धाकड़, दौलत राम, बद्री लाल, हरिमोहन, जुगल सहित कई लोग नमाना ने पहुंचे, जहां पर उन्होंने रिपोर्ट में लिखा कि सुंदरपुर स्थित सरकारी भूमि के मानव धाकड़ विकास समिति के नाम से भूमि काश्त पर ली गई है। इस पर गांव के ही व्यक्ति राधेश्याम मालव ने कब्जा कर रखा है। गुरुवार को जब विकास समिति के लोग जमीन पर काश्त करने पहुंचे तो राधेश्याम ने लोगों के साथ गाली गलौज की। वहीं विकास समिति द्वारा चारदीवारी के लिए लगाई गई पटि्टयां भी उखाड़ कर फेंक दी गई। विकास समिति के लोगों ने जब इस बात का विरोध किया तो वह झगड़ा पर उतारू हो गया।इसी को लेकर तीन दर्जन अधिक विकास समिति के लोग नमाना थाने में पहुंचे जहां पर उन्होंने राधेश्याम के खिलाफ अतिक्रमण और झगड़ा करने को लेकर रिपोर्ट दी है। पुलिस ने रिपोर्ट लेकर मामले की जांच कर रही है।

10 दिन पहले हटाया था अतिक्रमण
मालव धाकड़ विकास समिति द्वारा गांव में स्थित सरकारी भूमि की 16000 रुपए में 1 वर्ष के लिए ज्वारा काश्त राजस्व विभाग से लिया गया है। इसी को लेकर 10 दिन पहले बूंदी तहसीलदार अर्जुन लाल मीणा ने मय पुलिस जाप्ता अतिक्रमण हटाकर विकास समिति को भूमि को सौंप दिया था। वहीं कब्जाधारी व्यक्ति राधेश्याम मालव को पाबंद किया गया था, लेकिन उसने वापस उसे भूमि पर अतिक्रमण कर विकास समिति के लोगों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इससे आहत होकर लोग नमाना थाने पहुंचे।