13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कतार में पसीना बहाया,धक्के खाए… फिर उम्मीद बंधी एडमिशन की, पुलिस ने संभाला मोर्चा

kota news admission in colleges कॉलेजों के गलियारों में लगी रही विद्यार्थियों की कतारें  

Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Jun 24, 2019

 

कोटा. राजकीय महाविद्यालयों में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। मूल दस्तावेज की जांच का सोमवार को अंतिम दिन था। इसके चलते महाविद्यालयों के गलियारों में छात्र-छात्राओं की लम्बी कतारें लगी रही। सुबह से लगी कतार शाम पांच बजे तक खत्म नहीं हुई। कतारों में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण कई बार धक्का-मुक्की की नौबत आई।

 

व्यवस्था बनाने में कॉलेज प्रशासन को पसीना बहाना पड़ा। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। राजकीय महाविद्यालय व जेडीबी महाविद्यालय में सबसे ज्यादा व्यवस्था खराब थी।


जेडीबी कला व साइंस महाविद्यालय में सीटों के अनुपात में अधिक आवेदन आने से मूल दस्तावेज जांच में कॉलेज प्रशासन को पसीना बहना पड़ा। यहां गलियारों में अलग-अलग कमरों में कॉलेज प्रशासन की ओर से व्याख्याताओं व कर्मचारियों की टीमें लगाई गई।

छात्राओं की सामान्य, ओबीसी व एसटी की कैटेगरी वाइज अलग-अलग कमरों में मूल दस्तावेज जांच की व्यवस्था की गई। कतारों में धक्का-मुक्की होने लगी तो कॉलेज प्रशासन ने पुलिस की सहायता ली। एक जगह पर बेरीकेड्स लगा दिए। यहां सबसे ज्यादा उमस भरी गर्मी से परेशानी उठानी पड़ी। गलियारों में पंखों की व्यवस्था नहीं होने से कतारों में खड़ी छात्राओं को परेशानी हुई।

अंदर घुस भी नहीं पाए
राजकीय कला महाविद्यालय में गर्मी के चलते इस बार कमरों में छात्रों के मूल दस्तावेज जांच का कार्य किया गया। यहां छात्रों की भीड़ इतनी थी कि कई छात्र अंदर कमरों में घुस भी नहीं पाए। भीड़ के चलते गर्मी से यहां भी छात्र परेशान रहे।

शुल्क जमा करवाने की आज अंतिम तिथि
जेडीबी कॉलेज की नोडल अधिकारी विजय देवड़ा ने बताया कि कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून थी। मूल दस्तावेज जांच की सोमवार को अंतिम तिथि थी। जिन छात्र-छात्राओं के मूल दस्तावेज का सत्यापन का कार्य हो गया है। वे ई-मित्र पर मंगलवार तक शुल्क जमा करवा सकेंगे। प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन बुधवार को होगा।

अस्थाई प्रवेश दिया जाएगा
मूल दस्तावेज सत्यापन के अंतिम दिन तक जिन विद्यार्थियों के पास स्थानांतरण प्रमाण पत्र या अन्य कोई दस्तावेज किसी वजह से नहीं है तो भी वह फीस जमा करा सकेंगे। उन्हें अस्थाई प्रवेश दिया जाएगा। इन विद्यार्थियों को 15 जुलाई तक मूल प्रमाण पत्र महाविद्यालय में जमा करना होगा।

कॉलेज- सीटें- आवेदन

राजकीय सांइस- 880- 2242
राजकीय कला- 2800- 4881

जेडीबी गल्र्स साइंस- 616-1336
जेडीबी आट्र्स- 1800-3180

जेडीबी कॉमर्स- 640- 497
राजकीय कॉमर्स कॉलेज- 1400- 1387