13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोटा मेडिकल कॉलेज में हुआ अधिवक्ता का देहदान, जयपुर में की वकालत

कोटा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एक अधिवक्ता का मरणोपरांत देहदान किया गया।

Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Sep 01, 2024

कोटा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एक अधिवक्ता का मरणोपरांत देहदान किया गया। 80 फीट रोेड पुखराज डिवाइन निवासी जयंतीलाल शाह (80) पेशे से वकील रहे। इसी वर्ष फरवरी में उन्होंने देहदान का संकल्प पत्र भरा था।

उनकी इच्छा के अनुसार परिवारजन पत्नी अधिवक्ता प्रेमलता शाह, बेटी नीता, जेडीबी कॉलेज में रसायन शास्त्र आचार्य आरती शाह व दामाद कमलेश कुमार शाह उनकी देह को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और संबंधित विभाग के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने जयपुर में 50 साल तक वकालत की।

कोटा मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर आरूषी जैन ने बताया कि यह इस वर्ष का आठवां देहदान है और मेडिकल कॉलेज को अब तक कुल 52 देह प्राप्त हो चुकी है। देहदान के बाद परिजनों को कॉलेज की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। देहदान में मिली बॉडी मेडिकल स्टूडेंट्स के अध्ययन करने में काम आएगी।

शाइन इंडिया फाउंडेशन के कुलवंत गौड़ ने बताया कि उनकी टीम के सदस्यों को मौके पर भेजकर देहदान के लिए संस्था के खर्च पर एम्बुलेंस भेज पार्थिव शरीर को ससम्मान कोटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। देहदान के इस पुनीत कार्य में लॉयंस क्लब कोटा हाड़ौती के सदस्य कमल शर्मा, अलका शर्मा व उपेन्द्र जैन का भी सहयोग रहा।