कोटा. शहर में सेना भर्ती रैली ‘ अग्निवीर ‘ मंगलवार से शुरू हो गई। नयापुरा स्थित उम्मेद स्टेडियम में 16 नवम्बर तक आयोजित होने वाली भर्ती के इस महाकुंभ में कुल 73 हजार 850 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। भर्ती के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा कोटा शहर पुलिस ने संभाला है।
पुलिस अधीक्षक शहर केसर सिंह शेखावत ने भर्ती के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा को बनाया है। एएसपी रामकल्याण मीणा ने बताया कि पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक के लिए माकूल सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उम्मेद स्टेडियम के सामने अस्थाई तौर पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया हैए जो 24 घंटे चालू रहेगा। प्रतिदिन 450 पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों का जाप्ता स्टेडियम के बाहर व आसपास तैनात रहेगा। यह जाप्ता भी तीन शिफ्टों में 24 घंटे तैनात रहेगा। रेलवे स्टेशनए बजरियाए नयापुरा बस स्टैण्डए विवेकानन्द सर्किलए सीबी गार्डन के सामनेए नवल सर्किलए जेडीबी सर्किल के सामने पिक्स पिकेट लगाए गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त 200 जवानों का जाप्ते की व्यवस्था की गई है। वहीं आरएसी की दो कंपनियों की भी व्यवस्था की है। गश्त के लिए 4 से 5 मोबाइल वेन लगाई गई हैं।
यह सुविधाएं कराई मुहैया
सेना ने स्टेडिम के बाहर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारोंं के ठहरने के लिए रैन बसेरे बनाए हैं। वहीं नगर निगम.यूआईटी की ओर से उम्मीदवारों के लिए पेयजल व मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की है। स्टेडियम के सामने ई.मित्र व नोटेरी की भी व्यवस्था की गई है। परिवहन विभाग ने उम्मीदवारों को लाने.ले जाने के लिए रोडवेज व निजी बसों को लगाया है।