
सोशल मीडिया पर अजब प्रेम की गजब कहानी : कोटा में किया प्रेम विवाह, फिर जयपुर में बनाया बॉय फ्रेंड
सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोटा जिले में सामने आया है। बिहार निवासी युवती की दो साल पहले कोटा ग्रामीण क्षेत्र के एक युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। बातचीत आगे बढ़ी तो दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। एक बेटी भी हो गई, लेकिन सोशल मीडिया का भूत दिमाग से नहीं उतरा।
चार माह की बेटी को लेकर विवाहिता अपने जयपुर निवासी सोशल मीडिया के बॉय फ्रेंड से मिलने घर से बिना बताए निकल गई। दस दिन जयपुर में रही। इधर, परिजन अपहरण की आशंका से घबराए पुलिस के पास पहुंचे और बेटी और मां को ढूंढऩे की गुहार लगाई।
तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने जयपुर से किया दस्तयाब
पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद गत शनिवार को मां-बेटी को जयपुर से दस्तयाब कर लिया और कोटा में बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। समिति सदस्य मधुबाला शर्मा के सामने विवाहिता ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है तथा उसने दो साल पहले रामगंजमंडी के पास एक गांव में रहने वाले लड़के से सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्रेम विवाह किया था। काउंसलिंग के बाद बच्ची पुन: दम्पती को सौंप दी गई।
Published on:
25 Jul 2022 12:54 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
