2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: कोटा ले जा रही एम्बुलेंस रास्ते में खराब, एक घंटे दर्द से तड़पती रही दो प्रसूताएं

चिकित्सा विभाग की लापरवाही से मंगलवार रात दो प्रसूताओं की जान सांसत में आ गई। हुआ यूं, इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रात को दो प्रसूताओं को कोटा रैफर किया गया था। जिन्हें लेकर जा रही 108 एम्बुलेंस रास्ते में ही खराब हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 11 Jul 2018, 12:16 AM IST

 procreative life Danger

BIG NEWS: कोटा ले जा रही एम्बुलेंस रास्ते में खराब, एक घंटे दर्द से तड़पती रही दो प्रसूताएं

इटावा. चिकित्सा विभाग की लापरवाही से मंगलवार रात दो प्रसूताओं की जान सांसत में आ गई। हुआ यूं, इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रात को दो प्रसूताओं को कोटा रैफर किया गया था। जिन्हें लेकर जा रही 108 एम्बुलेंस रास्ते में ही खराब हो गई। चालक द्वारा एम्बुलेंस की खराबी को काफी मशक्कत के बाद भी सही नहीं करने पर अधिकारियों ने दूसरी एम्बुलेंस मौके पर भेजी। इस दौरान प्रसूताएं दर्द से तड़पती रही। एक घंटे के लंबे इंतजार के बाद दूसरी एम्बुलेंस से दोनों प्रसूताओं को कोटा के लिए रवाना किया गया।

Big News: कोटा की कोचिंग में हाई वोल्टेज हंगामा, युवक ने ब्लेड से काट डाली हाथ की नस, खून बहता देख सहम गए छात्र-छात्राएं

जानकारी के अनुसार प्रसूताओं को कोटा ले जा रही 108 एम्बुलेंस कस्बे से डेढ़ किमी की दूरी पर ही खराब हो गई। जिसे काफी देर तक सही करवाने का प्रयास किया लेकिन खराबी ठीक नहीं हो सकी। ऐसे में रात 9.30 बजे चालक ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद दूसरी एम्बुलेंस से रात 10 बजे प्रसूताओं को कोटा रवाना किया गया।

OMG: मां ने यूनिफॉर्म में स्कूल भेजा, कफन में घर लौटी बेटी...खबर पढ़कर कांप जाएगा आपका कलेजा

गौरतलब है कि इटावा में लंबे समय से नाकारा हो चुकी 108 एम्बुलेंस को ही दौड़ाया जा रहा है। मरीजों को कोटा रैफर करने के दौरान ये एम्बुलेंस रास्ते में ही दम तोड़ देती है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अधिकारी इसे सही नहीं करवा रहे। एम्बुलेंस चालक ने बताया कि यह एम्बुलेंस 4 लाख किलोमीटर से भी अधिक चल चुकी है। मरीजों ले जाते समय कई बार खराब हो चुकी है। इसके बावजूद अधिकारियों ने इसे कंडम घोषित नहीं किया।

Read More: सावधान कोटावासियों! पहले फरिश्ता बन बढ़ाते हैं मदद का हाथ फिर उसी हाथ से सीने में घोंप देते हैं लालच का खंजर

75 किमी दूरी तय करने में लगता है डर

एम्बुलेंस चालक ने बताया कि वर्तमान में यह एम्बुलेंस रोड पर चलने लायक नहीं रही है। फिर भी इसे चलाया जा रहा है। इटावा से कोटा की दूरी करीब 75 किमी है। ऐसे में रैफर किए गए मरीजों को कोटा ले जाने में काफी डर लगा रहता है। पूर्व में भी कई बार एम्बुलेंस रास्ते में खराब हो चुकी है।