26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…और दुनिया से रुखसत हो गई दो जिंदगियां

कोटा शहर में सोमवार रात को दो दुखद घटनाएं हुई। एक विवाहिता चंबल नदी में डूब गई जो सोमवार सुबह घर से ही लापता थी। दूसरी घटना ज्यादा व्यतीत करने वाली है। एक युवक घर लौट रहा था, बाइक समेत नाले में गिर गया और डूब गया। दोनों के शव सुबह अज्ञात लोगों ने देखे और पुलिस को सूचना दी।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Anil Sharma

Oct 16, 2018

kota

women

कोटा शहर में सोमवार रात को दो दुखद घटनाएं हुई। एक विवाहिता चंबल नदी में डूब गई जो सोमवार सुबह घर से ही लापता थी। दूसरी घटना ज्यादा व्यतीत करने वाली है। एक युवक घर लौट रहा था, बाइक समेत नाले में गिर गया और डूब गया। दोनों के शव सुबह अज्ञात लोगों ने देखे और पुलिस को सूचना दी।

चंबल में मिला विवाहिता का शव

कोटा. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में प्रतिमा तिवारी (33) सोमवार को घर से जाने के बाद वापस नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। बाद में सोमवार रात को ही दादाबाड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद गोदावरी के निकट नदी में किसी महिला के शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा शव बाहर निकाला तो उसकी पहचान प्रतिमा के रूप में हुइ्र्र। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने विवाह को सात वर्ष पूरे नहीं होने के कारण सीआरपीसी की धारा १७६ में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बाइक सहित नाले में गिरा, मौत
रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की इन्द्रा नगर कॉलोनी निवासी पवन उर्फ गोलू भील (19) सोमवार रात को बाइक से आ रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वह नाले में बाइक समेत जा गिरा, जहां गंभीर चोट लगने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी वहीं मौत हो गई। इस मामले में सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों की सहायता से शव नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।