लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि रायपुरा चौराहे पर 75 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनाने की घोषणा कर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात दी है। इससे कोटा से कैथून तथा आस-पास के क्षेत्रवासियों को अब जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। इसके निर्माण से बोरखेड़ा, कैथून, डीसीएम, उद्योग नगर, गायत्री विहार, मानसरोवर कॉलोनी, कंसुआ, छावनी सहित अन्य क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।