6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET परीक्षा देने आई अभ्यर्थी के ट्रेन से कटे दोनों पैर? जानें सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई

Both Legs Of REET Exam Girl Candidates Cut Off: सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर आफ साइड से चढ़ रही थी। इस दौरान जल्दबाजी में युवती ट्रेन में नहीं चढ़ पाई और ट्रेन रवाना हो गई। इससे युवती के दोनों पैर ट्रेन के नीचे आ गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 28 Feb 2025, 12:01 PM IST

Soical Media Viral Post Fact Check: सोशल मीडिया पर सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें युवती घायल नजर आ रही है। यूज़र्स उस फोटो को शेयर करके लिख रहे है कि युवती रीट का पेपर देने राजस्थान आई थी। वापस घर जाते समय ट्रेन में चढ़ने के दौरान दोनों पैर कट गए। वायरल हो रही पोस्ट की पत्रिका ने पुष्टि की तो मामला अलग निकला। राजस्थान की ये युवती शादी में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान जल्दबाजी में चढ़ने पर दोनों पैर ट्रेन के नीचे आ गए।

यह भी पढ़ें : REET Exam : रीट परीक्षा पेपर के दौरान हुई प्रसव पीड़ा, बच्ची को दिया जन्म

ये है पूरा मामला

रेलवे स्टेशन पर गुरूवार सुबह कोटा-हनुमानगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन में ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवती गिर गई। इससे उसके दोनों पैरो में चोटे आई हैं। घटना के बाद आरपीएफ पुलिस की मदद से युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ के अनुसार सुबह कोटा-हनुमानगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन में दीपिका (18) पुत्री सत्यनारायण निवासी कृषि नगर गोविंदपुरा सांगानेर अपने ननिहाल बड़ाखेड़ा (इन्द्रगढ़) शादी में जा रही थी।

वह सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर आफ साइड से चढ़ रही थी। इस दौरान जल्दबाजी में युवती ट्रेन में नहीं चढ़ पाई और ट्रेन रवाना हो गई। इससे युवती के दोनों पैर ट्रेन के नीचे आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से युवती घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : REET की पहली पारी का एग्जाम खत्म, कठिन या सरल था पेपर? जानें क्या बोले परीक्षार्थी