
वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अरविंद सोरल का निधन
कोटा.वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अरविंद सोरल का शनिवार को निधन हो गया। सोरल अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष पद पर रहे। पोस्ट मास्टर पद से सेवानिवृत्त अरविंद सोरल के सानिध्य में एक उत्कृष्ट साहित्यकार श्रृंखला खड़ी हुई। सोरल का जन्म 14 अगस्त1942 को हुआ था।
गत वर्ष ही उनकी काव्य कृति 'बस इतना साÓ का लोकार्पण किया गया था। वािष्ठ साहित्यकार जितेन्द्र निर्मोही ने बताया कि इनकी विद्वता का सम्मान नरेंद्र कोहली जैसे विद्वान करते रहे हैं। सोरल राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर की सरस्वती सभा के सदस्य रहे। उन्हेंं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न सम्मान भी मिले।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद, ज्ञान भारती संस्था, विकल्प जन सांस्कृतिक मंच, काव्य मधुबन, आर्यावर्त साहित्य समिति, साहित्य समिति भीममंडी, सारंग साहित्य समिति समेत अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों साहित्यकार महेंद्र नेह, रामेश्वर शर्मा, किशन वर्मा, जितेन्द्र निर्मोही, डॉ अतुल चतुर्वेदी, विजय जोशी, आनंद हजारी, डॉ नलिन व शिक्षाविद् योगेन्द्र शर्मा ने सोरल के निधन को साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया । केन्द्रीय अकादमी नई दिल्ली के डॉ. ओम नागर ने भी संवेदना प्रकट की है।
कवि सत्यपाल सत्यम,सुरेन्द्र सार्थक,साजन ग्वालियरी,कृष्ण मोहन शर्मा,शायर कुंवर जावेद, नरेश निर्भिक व परमानंद दाधीच ने साहित्यकार सोरल के निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि वह एक अलग सोच व दृष्टिकोण के रचनाकार थे। उनकी यह सोच उन्हें विशेष बनाती थी।
Published on:
03 Oct 2020 10:56 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
