29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bad news on Holi : त्योहार की खुशी मातम में बदली, कोटा की नहरों में डूबने से चार लोगों की मौत

शहर की दायीं और बायीं मुख्य नहरों में मिले शव

2 min read
Google source verification
Bad news on Holi : त्योहार की खुशी मातम में बदली, कोटा की नहरों में डूबने से चार लोगों की मौत

Bad news on Holi : त्योहार की खुशी मातम में बदली, कोटा की नहरों में डूबने से चार लोगों की मौत

कोटा. शहर मेें होली पर्व लोगों ने धूमधाम से मनाया, लेकिन कुछ परिवारों के लिए होली मातम में बदल गई। धूलण्डी के दिन शहर से गुजर रही दायीं और बायीं मुख्य नहरों में चार लोग बह गए, जिनके शव दूसरे दिन शनिवार को मिले हैं। पानी में डूबने से चार जनों की मौत हो गई। इनमें कुन्हाड़ी क्षेत्र से गुजर रही बायीं मुख्य नहर में डूबे तीन जनों के शव मिले हैं जबकी उद्योग नगर में धूलण्डी के दिन 14 वर्षीय बालक की दायीं नहर में डूबने से मौत हो गई थी।

कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगासहाय ने बताया कि धूलण्डी के दिन होली खेलने गए युवक अपने दोस्तों के साथ कुन्हाड़ी क्षेत्र से गुजर रही नहाने गए थे। लेकिन गहरे पानी में जाने से उनकी डूबने से मौत हो गई।
महावीर नगर निवासी दीपक बैरवा (20) होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ कुन्हाड़ी स्थित नातां फ्लाई ओवर के पास नहर में नहाने गया था। इस दौरान वह बह गया। सूचना पर पुलिस व नगर निगम के रेस्क्यू टीम व गोताखोर मौके पर पहुंचे थे तथा दीपक को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। दीपक की शव दूसरे दिन शनिवार सुबह नहर में मिला। शव को र्मोचरी लेकर आए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
महावीर नगर निवासी धीरज वर्मा (21) भी होली खेलने के बाद दास्तों के साथ कुन्हाड़ी में नांता फ्लाई ओवर से आगे की तरफ नहाने गया था। धीरज भी पानी के बहाव में बह गया। सूचना पर उसे भी पुलिस व गोताखोरों ने काफी तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। दूसरे दिन शनिवार दोपहर को धीरज का शव गोताखोरों को मिल गया। शव को मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनेां को सौंप दिया।
वहीं देवली टोंक निवासी तनवीर उर्फ बंटी (24) भी होली खेलने के बाद शाम साढ़े पांच बजे करीब कुन्हाड़ी में बूंदी रोड स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास से गुजर रही नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान पानी में बह गया। पुलिस व गोताखोरों की टीम ने उसे भी तलाश किया था, लेकिन वह नहीं मिला। दूसरे दिन सुबह छह बजे उसका शव नहर में मिल गया। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा है।

उद्योग नगर नहर में डूबा 13 वर्षीय बालक

उद्योग नगर थाना क्षेत्र से निकल रही दायीं मुख्य नहर में धूलण्डी के दिन एक 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताय कि बारां जिले के गजनपुरा हाल एसएफएफ चौराहा प्रिेम नगर निवासी शॉपी (13) उसके एक दोस्त के साथ नदी पर गया था। वहां शौच से निव़ृत्त होकर नदी में हाथ धोने गया। इस दौरान पैर फिसलने से नदी में चला गया और डूबने लगा। सूचना पर आसपास मौजूद लोग पहुंचे और उसे पानी से निकाला। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कार्रवाई नहीं चाहने ेके लिए परिजनों ने लिखित में दिया इस पर बिना पोस्टमार्टम शव उन्हें सौंप दिया गया।

Story Loader