13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्शको की भीड़ में से गुलजार की नजरे ऐसी पड़ी कि फिल्मों में बसंत आ गया..कोटा के बसंत भारद्वाज अब प से प्यार,फ़ से फरार फ़िल्म में दिखाएंगे अभिनय का जलवा

माचिस और गदर जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जितने वाले कोटा के बसंत भारद्वाज मनोज तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म में कर रहे हैं प्रभावित

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Oct 23, 2019

दर्शको की भीड़ में से गुलजार की नजरे ऐसी पड़ी कि फिल्मों में बसंत आ गया..कोटा के बसंत भारद्वाज अब प से प्यार,फ़ से फरार फ़िल्म में दिखाएंगे अभिनय का जलवा

दर्शको की भीड़ में से गुलजार की नजरे ऐसी पड़ी कि फिल्मों में बसंत आ गया..कोटा के बसंत भारद्वाज अब प से प्यार,फ़ से फरार फ़िल्म में दिखाएंगे अभिनय का जलवा

कोटा. माचिस और गदर जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जितने वाले कोटा के बसंत भारद्वाज मनोज तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म प से प्यार व फ से फरार में दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। यह फिल्म हाल ही में देशभर के टॉकिजों में 18 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई है। इसमें प्रधान के रूप में बसंत के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने फिल्म में खलनायक का किरदार निभाया है।

भीड़ से बुलाकर बनाया हीरो

फिल्म माचिस से फिल्मी सफर शुरू करने वाले बसंत बताते हैं कि उन्हें मॉडलिंग का शोक रहा है। पता चला कि कोटा में फिल्म की शूटिंग हो रही है। वह देखने चले गए। इसी भीड में से फिल्मकार गुलजार की निगाहें बसंत पर पड़ी तो उन्होंने भीड़ में से बुलाकर कलाकार बना दिया। इसके बाद फिल्मी सफर लगातार चल रहा है।

इसके बाद निर्देशक अनिल शर्मा की ग़दर, एक प्रेम कथा, सिंह साहब द ग्रेट समेत कई बड़े बैनर व पर्दे पर अपना जलवा बिखेरा है। निर्देशक डेविड धवन की फिल्म 23 मार्च शहीद में उन्होंने बॉबी देओल के साथ काम किया। यही नहीं बसंत भारद्वाज श्इंडियन श् और एक बाल फिल्म लक लक लकीरें ने भी अभिनय कर चुके हैं। फिलहाल वह जीवन बीमा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। दिसम्बर में एक अन्य फिल्म का प्लान है। फिलहाल इसका टाइटल गोपनीय रखा गया है।

कोटा में जल्द होगा फिल्मी इन्स्टीट्यूट
बसंत ने पत्रिका को बताया कि कोई में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन्हे सामने लाने कोटा में अभिनय प्रशिक्षण संस्थान खोला जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ फिल्मी हस्तियों ने इसमें रूचि भी दिखाई है। संभवता नए साल में इस पर रूपरेखा तैयार होगी।

अम्बरीश पुरी व प्राण से प्रभावित
बसंत को नेगेटिव रोल करना पसंद है। अम्बरीशपुरी, प्राण, प्रेमचौपड़ा, ग्रुलशन ग्रोवर, अनुपम खेर का अभिनय उन्हें अच्छा लगता है। वह बताते हैं कि वह असल जिंदगी मंे नायक, लेकिन फिल्मों में खलनायक की भूमिका करना पसंद करते हैं। निर्देशक व निदेशक भी उनकी कद काठी को देखकर उनमें खलनायक ही देखते हैं।

एयरपोर्ट तो अवसर ही अवसर
कोटा का फिल्मी क्लाइमेट काफी खूबसूरत है। फिल्म बद्री नाथ की दुल्हनिया के बाद फिल्मकारों का इस ओर विशेष ध्यान आकर्षित किया है। एयरपोर्ट की कमी खलती है। एयरकनेक्टिविटी हो जाए तो काफी फिल्मांें की शूटिंग होने लगेगी।

जमकर हुई प्रशंसा

फिल्म प से प्यार फ से फरार का प्रीमियर शो आईनोक्स मॉल में आयोजित किया गया। प्रीमियर शो ने दर्शकों ने फिल्म की जोरदार प्रशंसा की।कोटा के अदाकार बसंत भारद्वाज को सिल्वर स्क्रीन पर देखकर दर्शक अभिभूत हो गए। इस फिल्म में सामाजिक भेदभाव और रूढि़वादिता के विरुद्ध आवाज है। प्रीमियर शो में कांग्रेस प्रदेश महासचिव रवीन्द्र सिंह ढिल्लों भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे।