जयपुर विमान सेवा में बराबर मिल रहा यात्री भार
इधर, सेवा शुरू होने से शहरवासी खुश हैं। शुक्रवार को विमान से जयपुर से कोटा आए यात्रियों का कहना है कि पहले जहां कोटा से जयपुर जाने के लिए ट्रेन व कार से यात्रा करनी पड़ रही थी। वहीं अब विमान ने यह यात्रा आसान कर दी है। विमान में समय की बचत हो रही है, यात्रा भी आरामदायक है।