
OMG: कोटा में जमीन के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकू, तलवारे और गंडासों से किया जानलेवा हमला, 7 जने गंभीर घायल
रामगंजमंडी. सुकेत थाना क्षेत्र के हिरियाखेड़ी गांव के निकट शनिवार शाम भूमि विवाद के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में खीमच पंचायत का सरपंच व पूर्व सरपंच भी शामिल है। सभी घायलों को झालावाड़ चिकित्सालय रैफर किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
Read More:करंट लील गया घर के चिराग को
सुकेत थानाधिकारी भारत सिंह ने बताया कि हिरियाखेड़ी के निकट रुपलाल धाकड़ के पारिवारिक सदस्यों की 20 बीघा भूमि है। चार भाइयों के खाते की इस भूमि में एक सदस्य ने पांच बीघा भूमि को खीमच निवासी सरपंच व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल सलाम, पूर्व सरपंच मकसूद के परिवार को बेच दी थी। खरीदने वालों ने जमीन की रजिस्ट्री भी करवा ली, लेकिन जमीन शामलाती होने के कारण इसका इंतकाल नहींं खुला।
इस बीच इस जमीन को छह लेन में आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अवाप्त कर लिया। इसी भूमि को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें एक पक्ष के अब्दुल सलाम, मकसूद मेव, कयूम, नाजिल व दूसरे पक्ष के रुपलाल धाकड़, उसकी पत्नी संतोष धाकड़ व बहन काली बाई धाकड़ घायल हो गए। झगड़े में कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
बुवाई पर हुआ विवाद
अब्दुल सलाम ने बताया कि पांच बीघा जमीन को उन्होंने खरीदा है। इसी जमीन पर जब सोयाबीन की बुवाई की गई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे हांक दिया। इस पर शनिवार शाम पांच बजे झगड़़ा हुआ। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि जोर जबदरस्ती उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इस मामले में अब्दुल सलाम की तरफ से रुपलाल धाकड़, घनश्याम धाकड़, सुनील, काली बाई व दो अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के रूपलाल धाकड़ ने अब्दुल सलाम, कयूम, मकसूद मेव, नाजिल पर धारदार हथियारों से हमला करने की बात कही है।
ये हुए घायल
घटना में घायल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व हिरियाखेड़ी सरपंच अब्दुल सलाम, पूर्व सरपंच मकसूद मेव, कयूम, नाजिल व दूसरे पक्ष के रूपलाल धाकड़, उसकी पत्नी संतोष बाई व बहन काली बाई को झालावाड़ चिकित्सालय रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
30 Jun 2018 11:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
