
किसान की बेटी ने किया टॉप, 99 फीसदी अंक लाकर बढ़ाया पिता का मान...
कोटा. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। अजमेर रीजन में 95.89 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। दसवीं की परीक्षा में कोटा से 7519 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। यह परीक्षा शहर के 25 केन्द्रों पर हुई थी। परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ ही शिक्षण संस्थाओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। शिक्षकों ने बोर्ड में उत्तीर्ण विद्याथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यार्थियों को फूल मालाओं से लाद दिया, मीठा मुंह करावाया।
किसान की बेटी ने किया टॉप
शहर के बक्शी स्प्रिंगडेल्स स्कूल की छात्रा रिया चौधरी ने दसवीं बोर्ड में 500 में से 495 अंक के साथ 99 प्रतिशत लेकर टॉप किया। रिया ने बताया कि उसके पिता राजदीप चौधरी किसान हैं। मां राजेश चौधरी गृहिणी हैं। वह अपने परिवार के साथ प्रतापनगर में किराए से रहती है। रोजाना नॉर्मल पढ़ाई की, लेकिन परीक्षा के दिनों में 12 से 14 घंटे पढ़ाई की। उसका आगे का लक्ष्य व्याख्याता बनना है। उसे कविता लिखना और डांसिंग पसन्द है।
रिया ने बताया कि पढ़ाई तनाव लेकर नहीं करें।
कड़ी मेहनत से मिलता है लक्ष्य
कड़ी मेहनत से लक्ष्य मिलता है। शिक्षक जो कहे उसे फ ॉलो करें। रोजाना सेल्फ स्टडी करें। यह कहना है मॉडर्न स्कूल की छात्रा सिद्धि जैन का। सिद्धि जैन ने दसवीं बोर्ड में 500 में से 488 अंक हासिल किए। उसकी 97.6 प्रतिशत बनी है।
झालावाड़ जिले के मनोहरथाना निवासी सिद्धि जैन ने बताया कि उसने कक्षा एक से आठवीं तक मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पढ़ाई की। वहां भी वह क्लास टॉपर रही। उसके बाद नवीं और दसवीं की पढ़ाई उसने मॉडर्न स्कूल से की। वह यहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसके पिता मनीष जैन बिजनेसैन हैं। मां नीता जैन ग्रहिणी हैं। उसने रोजाना 6 घंटे की पढ़ाई। आगे का लक्ष्य आईआईटी की पढ़ाई करना है।
Published on:
06 May 2019 11:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
