9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIG News: दांव पर लगी बूंदी की सुरक्षा, मंत्री, विधायक भी बेपरवाह…

बूंदी के मुख्य बाजारों और चौराहों पर आए दिन होती वारदातों के बाद भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा नहीं हुआ।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Mar 05, 2019

Bundi's safety in danger

दांव पर लगी बूंदी की सुरक्षा, मंत्री, विधायक भी बेपरवाह...

बूंदी. जिला मुख्यालय के मुख्य बाजारों और चौराहों पर आए दिन होती वारदातों के बाद भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा नहीं हुआ। यहां तक की कैमरे लगाने वाली कम्पनी के कर्मचारी ही यहां से चले गए बताए। ऐसे में आमजन की सुरक्षा को लेकर यहां शुरू हुए प्रयास पर अब कोई ध्यान नहीं दे रहा।यहां तक की जिम्मेदारों का भी इस ओर ध्यान नहीं जा रहा। जबकि राज्य सरकार ने बूंदी में अभय कमाण्ड सेंटर स्थापित करने की घोषणा की थी।

BIG News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भीलवाड़ा से कोटा आ रही 300 टन बजरी जब्त, 6 गिरफ्तार, 4 चकमा देकर भागे

इस योजना के तहत बूंदी जिला मुख्यालय पर लगभग चार सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे। कैमरे लगाने का काम शुरू भी हो गया था, लेकिन दस माह का समय बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। यही कारण है कि शहर में कई जगहों पर पोल लग गए, लेकिन कैमरे नहीं लगे। जहां कैमरे लग गए हैं वह भी बंद पड़े हैं। ऐसे में पूरा सिस्टम ही ठप पड़ा है। जिससे आमजन को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

Read More: झालावाड़ से बारां आई महिला को बस स्टैण्ड पर दरिंदों ने दबोचा, खेत में किया सामूहिक बलात्कार, रातभर रही अचेत


नहीं हुआ केबल बिछाने का काम
सीसीटीवी कैमरों के संचालन के लिए ओएफसी केबल डालने का काम करना था। केबल डालने का काम शुरू भी हो गया था, लेकिन काम बीच में ही रोक दिया। केबल का काम पूरा नहीं होने से कैमरों का संचालन ठप पड़ा है।

OMG:घर में गंदगी करने पर टोका तो बड़े भाई ने छोटे को उतार दिया मौत के घाट, खून से सना घर-आंगन

सरकार बदलने का पड़ा फर्क
जानकारी के अनुसार अभय कमाण्ड योजना भाजपा सरकार के समय शुरू हुई थी। वर्तमान में सरकार बदल गई, लेकिन योजना का काम पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में वर्तमान में अधूरे कार्य का मुख्य कारण सरकार बदलना भी माना जा रहा है। वर्तमान सरकार उक्त योजना पर ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते कार्य अधूरा पड़ा है। मौजूदा विधायक व मंत्री भी योजना का काम पूरा करवाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

BIG News: बूंदी की नाबालिग छात्राओं ने रची अपहरण की कहानी, कोटा जंक्शन से यहां जाने की थी तैयारी

मात्र 60 ही लगे
सूत्रों के अनुसार शहर में लगभग 400 सीसीटीवी कैमरे लगने थे। जिसमें से मात्र 60 ही कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से भी पुलिस कंट्रोल रूम के आस-पास सहित कुछ ही कैमरे चालू बताए।

अभय कमाण्ड का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। केबल डालने का काम शुरू हो गया था, लेकिन जयपुर से कम्पनी को मिले निर्देश के बाद उन्होंने काम रोक दिया। नया कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। हमारी तरफ से तो कोई परेशानी नहीं है।
पंकज मीणा, उपनिदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, बूंदी