
वन एवं राज्यमंत्री राजकुमार रिंणवा ने रविवार को कोटा में विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि मुझे लगता था कि अगर वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा की सरकार नहीं बनती और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो देश के लिए निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण होता। वोटों की राजनीति के लिए देश में तरह-तरह के षड्यंत्र चल रहे हैं। लघु उद्योग भारती के सम्मेलन में रिंणवा ने कहा कनाड़ा में पहला बच्चा पैदा करने के लिए दस हजार पौंड दिए जाते हैं, सगाई के लिए भी प्रोत्साहन दिया जाता है।
बांग्लादेश में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस सत्ता में आते बांग्लादेश से आने वालों के फर्जी राशन कार्ड बना दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का सत्यानाश कर दिया है। जेएनयू विश्वविद्यालय में भारत के खिलाफ बोलने वाले कन्हैया को जेल से छुड़ाने के लिए 80 लाख रुपए की मोटी फीस देकर पैरवी के लिए किसने वकील लगाया। यह सब देश के खिलाफ षड्यंत्र चल रहा है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा।
Published on:
27 Jun 2016 05:15 pm

