4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपस में जुड़ेंगे चंबल गार्डन, गांधी उद्यान और ट्रेफिक पार्क

शहर के तीनों प्रमुख पार्क चंबल गार्डन, गांधी उद्यान और ट्रेफिक पार्क को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आपस में जोड़ा जाएगा।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Apr 16, 2018

kota chambal garden

कोटा . शहर के तीनों प्रमुख पार्क चंबल गार्डन, गांधी उद्यान और ट्रेफिक पार्क को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आपस में जोड़ा जाएगा। चंबल गार्डन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए वहां वाटर पार्क का निर्माण किया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को आयोजित उद्यान समिति की बैठक में लिए गए है। महापौर महेश विजय की अध्यक्षता और उपमहापौर सुनीता व्यास की उपस्थिति में हुई समिति की बैठक के बाद समिति अध्यक्ष विनोद नायक ने बताया कि चंबल गार्डन, गांधी उद्यान और ट्रेफिक पार्क नागरिकों के बीच लोकप्रिय हैं। लेकिन अब इनको बेतहर स्वरूप देने तथा नागरिकों के लिए आकर्षण और बढ़ाने की दृष्टि से तीनों पार्कों को आपस में जोडऩे का निर्णय किया गया है। इसके लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से 10 करोड़ के काम तीनों पार्कों में करवाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ही चंबल गार्डन, ट्रेफिक पार्क और भीतरिया कुंड के प्रवेश द्वार पर सिंह द्वार का निर्माण किया जाएगा।

शहर के पार्क देंगे गोद

समिति अध्यक्ष विनोद नायक ने बताया कि समिति में सर्वसम्मति से शहर के पार्कों को रजिस्टर्ड समितियों को गोद देने का भी निर्णय किया गया। स्थानीय समितियों की देखरेख में पार्कों का बेहतर रखरखाव हो सकेगा। इसके लिए स्थानीय वार्ड के पार्षद की अध्यक्षता में संचालन समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में ही कुछ पार्कों को आए प्रस्तावों के अनुसार गोद देने की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई।


भीतरिया कुंड की दशा सुधरेगी

बैठक में भीतरिया कुंड की दशा सुधारने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। महापौर महेश विजय ने कहा कि भीतरिया कुंड शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यह स्थान सार्वजनिक समारोह के आयोजनों के लिए भी उपयुक्त है। समिति में निर्णय किया गया कि भीतरिया कुंड के रखरखाव के लिए टेंडर किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा के लिए वहां टायलेट भी बनाया जाएगा।


वृहद स्तर पर चलेगा वृक्षारोपण अभियान

समिति की बैठक में शहर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई। उपमहापौर सुनीता व्यास ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पार्षदों को 100-100 ट्री गार्ड उपलब्ध करवाए जाएं। बैठक में ही निर्णय किया गया कि संवेदक के माध्यम से 12 फीट के पौधे और ट्री गार्ड भी लगवाए जाएंगे।


पार्कों में लगेंगे 50 लाख के झूले

विनोद नायक ने बताया कि समिति ने शहर के विभिन्न पार्कों में 50 लाख रूपए की लागत से झूले और बैंच लगाने का भी निर्णय किया। यह कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ हो जाए इसके लिए तत्काल टेंडर निकाले जाएंगे। समिति सदस्यों की मांग पर गार्डन पाइप भी उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया। समिति में गांधी उद्यान स्थित ग्रीन हाउस को योग भवन बनाने का भी निर्णय किया गया।


यह रहे उपस्थित

बैठक में समिति सदस्य एवं पार्षद प्रकाश सैनी, धु्रव राठौर, बृजमोहन गौड़, ममता कंवर, बशरूद्दीन कुरैशी, दौलतराम मेघवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य रमेश आहूजा व रेखा जैन उपायुक्त प्रेमशंकर शर्मा, उद्यान अधीक्षक एक्यू कुरैशी, सहायक अभियंता अजय बब्बर भी उपस्थित रहे।