scriptमध्यप्रदेश से हो रही है लगातार पानी की आवक, फिर खुले चम्बल के सभी बांधों के गेट | Chambal river Dams Gate open | Patrika News
कोटा

मध्यप्रदेश से हो रही है लगातार पानी की आवक, फिर खुले चम्बल के सभी बांधों के गेट

मध्यप्रदेश से हो रही लगातार पानी की आवक के चलते एक बार फिर शुक्रवार को चम्बल के सभी बड़े बांधों के गेट खोले गए।

कोटाSep 20, 2019 / 07:43 pm

Kamlesh Sharma

Chambal river Dams
कोटा/रावतभाटा। मध्यप्रदेश से हो रही लगातार पानी की आवक के चलते एक बार फिर शुक्रवार को चम्बल के सभी बड़े बांधों के गेट खोले गए। मध्यप्रदेश सीमा में स्थित गांधीसागर बांध से छोड़े जा रहे पानी से राणाप्रताप सागर बांध में पानी की आवक बनी हुई है।
इससे जवाहरसागर बांध व कोटा बैराज के गेट भी एक बार फिर खोले गए हैं। जबकि गुरुवार तक बांधों से एक ही गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही थी।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को गांधीसागर बांध का जलस्तर 1310.04 फीट था। बांध में 25 हजार 612 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है।
खौफनाक मंजर: चंबल की उफनती लहरें किनारे लौटी तो पीछे छोड़ गई तबाही के निशां, तस्वीरों में देखिए विनाशलीला

जबकि तीन स्लूज गेट खोलकर 78 हजार 110 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। वहीं राणाप्रताप सागर बांध के दो गेट खोलकर 72 हजार 472 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। बांध में 90 हजार 259 क्यूसेक आवक बनी हुई है।
बांध का जलस्तर 1157.27 फीट पर है। इधर, जवाहर सागर बांध में 1 लाख 10 हजार 904 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। बांध का जल स्तर 977.20 फीट है। बांध से 1 लाख 1 हजार 224 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
इसी प्रकार कोटा बैराज बांध का जल स्तर 852.20 फीट है। बांध में पानी की अवाक होने पर सुबह से ही पांच गेट खोलकर 1 लाख 2 हजार 262 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। शाम तक पानी की आवक कम हुई तो 65 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो