16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खौफनाक मंजर: चंबल की उफनती लहरें किनारे लौटी तो पीछे छोड़ गई तबाही के निशां, तस्वीरों में देखिए विनाशलीला

Flood in kota: बाढ़ तबाही के निशान छोड़ गई। लोगों ने बड़ी मेहनत से जमा पूंजी से आशियाने संवारे थे, लेकिन एक झटके में तिनके की तरह बिखर गए।
3 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 19, 2019

Flood in Kota

चंबल के रौद्र रूप का गवाह बनी कोटा के नयापुरा की बस्तियां, जिसके उजड़े-बिखरे आशियाने बता रहे हैं कि मंजर कितना भयानक रहा होगा।

Flood in kota

चंबल के रौद्र रूप का गवाह बनी कोटा के नयापुरा की बस्तियां, जिसके उजड़े-बिखरे आशियाने बता रहे हैं कि मंजर कितना भयानक रहा होगा।

flood in kota

कोटा कुन्हाड़ी क्षेत्र स्थित बापू कॉलोनी बस्ती में तिनकों की तरह बिखरे आशियानें...

Flood in kota

चंबल के पानी द्वारा 4 दिनों तक मचाई भयंकर विनाशलीला के बाद कुन्हाड़ी क्षेत्र की फतेहगढ़ी बस्ती में अपना हंसता और खिलखिलाता आशियाना पूरी तरह से बिखर जाने का अफसोस करती महिला। अब उसके सामने सिर छिपाने का भी संकट आ खड़ा हुआ है।

Flood in kota

कुन्हाड़ी क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी बस्ती में स्कूल की किताबें ढूंढते बच्चे। बाढ़ में स्कूल बैग, कॉपी किताबें सब कुछ बह गया।

Flood in kota

कोटा की नयापुरा बस्ति में बाढ़ से ढहे आशियाने की सार-संभाल में जुटे लोग। पानी के सैलब में बहा घर का दरवाजा ढूंढकर लाता युवक।

Flood in kota

कुन्हाड़ी स्थित बापू बस्ति में बाढ़ की भेंट चढ़ गए हजारों आशियानें।

Flood in kota

कुन्हाड़ी क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी बस्ती में चंबल की लहरों में शायद कुछ बच गया हो, इसी उम्मीद में स्कूल की किताबें ढूंढते बच्चे। बाढ़ में स्कूल बैग, कॉपी किताबें सब कुछ बह गया।

Flood in kota

चंबल किनारे बसी बस्तियों में आए सैलाब में बहे गृहस्थी के सामान संभालने लगे लोग। कूलर बह गया था जिसे लाते हुए परिजन।

Flood in kota

शायद कुछ मिल जाए... बाढ़ का पानी उतरा तो मां-बाप के साथ बच्चे भी इसी आस में अपने घरों को लौटे। लेकिन, यहां तबाही देख आंखों में आंसू आ टपके।

Flood in kota

तिनका तिनका जोड़कर कच्चा ही सही सिर ढकने के लिए आशियाना बनाया था बाढ़ ने सब तहस नहस कर दिया। बेपटरी हुई जिंदगी कैसे पटरी पर आए यहीं सोच रही बुजुर्ग महिला।

Flood in Kota

कोटा के कुन्हाड़ी क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी बस्ती में जहां बाढ़ से सबकुछ उजड़ गया, वहीं यहां स्थित शिवलिंग जस की तस अवस्था में मिला। यहां पूजा करने आई महिलाएं हाथ जोड़कर खुद और भगवान के लिए कह रही हों कि बच गए भोलेनाथ।