
कोटा. आने वाले कुछ समय बाद कोटा में चम्बल रिवरफ्रंट और ऑक्सीजोन खास आकर्षण होंगे, जो दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। पर्यटक नगरी बनाने के लिए खास योजना के तहत कोटा का नवनिर्माण किया जा रहा है। सड़कों और चौराहों का भी कायाकल्प किया जा रहा है। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने शनिवार को कोटा प्रवास के दौरान कहा, देश दुनिया के पर्यटकों के लिए चम्बल रिवरफ्रंट नायाब तोहफा होगा। इसकी निर्माण शैली एवं डिजाइन अतुलनीय है। इससे देश और दुनियाभर के पर्यटक आकर्षित होंगे। जिससे कोटा में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। रिवरफ्रंट बनने के बाद चम्बल नदी शुद्ध होगी तथा बाढ से होने वाले नुकसान को भी रोका जा सकेगा। धारीवाल ने चम्बल रिवरफ्रंट सहित शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
फसाड़ एवं सौंदर्यीकरण कार्य को गति दें
मंत्री ने कहा, वर्षा के समय चम्बल में पानी की आवक से पहले घाटों की सीढि़यों एवं नदी के पास वाले कार्यों को गुणवत्ता से पूरा कराया जाए। उन्होंने बैराज गार्डन, चम्बल माता की मूर्ति से लेकर सिंह घाट तक हो चुके निर्माण कार्य का निरीक्षण कर शेष कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने के लिए संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए।
स्वायत्त शासन मंत्री ने नाव में बैठकर रिवरफ्रंट के प्रवेश द्वार, मन्दिर घाट, जवाहर घाट, सिंह घाट, संस्कृति घाट सहित सभी घाटों के निर्माण कार्य के लिए बनाए गए स्ट्रक्चर का निरीक्षण कर फसाड़ कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने पर जोर दिया।
बाद में धारीवाल ने घोड़े वाला सर्किल, एरोड्रम सर्किल एवं किशोर सागर की पाल पर निर्माणाधीन सालिम सिंह की हवेली के कार्य का भी निरीक्षण किया। हवेली के नक्काशी एवं फसाड़ कार्य को सितम्बर 22 तक पूरा कराने काे कहा। इस दौरान नगर विकास न्यास के सचिव राजेश जोशी, मुख्य अभियंता ओपी वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Published on:
18 Jun 2022 11:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
