
फोटो: पत्रिका
Energy Minister Hiralal Nagar: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि कोेटा थर्मल की किसी भी यूनिट को बंद करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने थर्मल की इकाइयां बंद करने की खबरों का खंड़न करते हुए कहा कि यह केवल भ्रम फैलाया जा रहा है, कोई भी इकाई बंद नहीं होगी।
ऊर्जा मंत्री ने मंगलवार को अपने आवास पर जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि प्रदेश की थर्मल पावर इकाइयों को बंद करने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। गर्मी में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सरकार अतिरिक्त बिजली की उपलब्धता के लिए केंद्र सरकार से भी निरंतर संपर्क में है। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देना प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, उनकी बात सुनी और समाधान का भरोसा दिया।
ऊर्जा मंत्री ने हाल ही हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि को लेकर जिला कलक्टर से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिए कि पूरे संभाग में प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जाए, ताकि नुकसान का सटीक आकलन हो सके। किसानों को यथासंभव मुआवजा जल्द से जल्द मिल सके। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंत्री नागर ने बिजली और पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन की पहुंच नहीं है। वहां टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाए। सरकार की ओर से बिजली और पानी की उपलब्धता की निरंतर समीक्षा और मॉनिटरिंग की जा रही है।
नागर ने खेतों में आग लगने से फसलों के नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की । संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए और प्रभावितों को नियमानुसार सहायता पहुंचाई जाए । उन्होंने कहा कि एमएसपी के साथ 150 रुपए अतिरिक्त बोनस का लाभ दिया जा रहा है। पंजीकरण के लिए पोर्टल खुला है । वहीं गिरदावरी प्रक्रिया को भी आसान किया गया है। टोकनधारी सभी किसानों के गेहूं की शत-प्रतिशत तुलाई के निर्देश दिए हैं ।
Published on:
01 Apr 2026 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
