17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Toll Hike: कोटा से जयपुर जाना अब होगा महंगा, जानिए नई टोल दर और पास रेट्स में बढ़ोतरी की पूरी जानकारी

Delhi-Mumbai Expressway Toll: कोटा के राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1 अप्रेल से टोल दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। कार-जीप से लेकर भारी वाहनों तक सभी को अधिक टोल चुकाना होगा।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rakesh Mishra

Mar 31, 2026

Toll Plaza- File PIC

Toll Plaza- File PIC

कोटा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की ओर से 1 अप्रेल से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। इससे कोटा से जयपुर, अजमेर, शिवपुरी, उदयपुर और झालावाड़ होकर मध्यप्रदेश जाना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा मासिक और सालाना पास की दरों में भी वृद्धि की गई है।

कोटा से जयपुर जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 पर बूंदी जिले के किशोरपुरा टोल से गुजरना होता है। इस टोल नाके से गुजरने के लिए कार और जीप वालों को एक तरफ के लिए टोल 170 रुपए देना होता है, लेकिन 24 घंटे में आने-जाने पर 250 की जगह अब 255 रुपए देने होंगे। 7 एक्सल वाले वाहनों के लिए यहां अलग-अलग श्रेणी में 10 से 45 रुपए अधिक टोल देना होगा।

हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा दरें

हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा पर अब कार और जीप के लिए एक तरफ जाने पर 5 रुपए अधिक देने होंगे। ऐसे में अब उन्हें 80 की जगह 85 रुपए चुकाने होंगे। 24 घंटे के भीतर आने-जाने पर टोल 125 रुपए हो जाएगा। भारी वाहनों को एक तरफ जाने के लिए 10 से 30 रुपए अधिक टोल देना होगा।

बारां होकर शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीमलिया टोल से गुजरने पर कार और जीप को 5 रुपए अधिक देने होंगे। अब एक तरफ का टोल 120 रुपए और 24 घंटे में दोनों तरफ के लिए 180 रुपए हो जाएगा। मल्टी एक्सल वाहनों को अलग-अलग श्रेणी में 5 से 20 रुपए अधिक देना होगा।

हाड़ौती में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 9 टोल नाके

हाड़ौती में एनएच 27 और एनएच 52 पर कुल 9 टोल बूथ हैं। इन सभी टोल नाकों पर आंशिक वृद्धि की गई है। इसमें कार और जीप के टोल में 5 से 10 रुपए का इजाफा किया गया है, जबकि बड़े वाहनों पर 10 रुपए से 80 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर जाना भी महंगा

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर आमतौर पर 2 रुपए प्रति किमी के अनुसार टोल चार्ज लिया जाता है। कोटा संभाग में 7 इंटरचेंज-लबान, मंडावरा-बूढ़ादीत, जालिमपुरा, कराड़िया, बालापुरा, मंडाना-गोपालपुरा और चेचट हैं, जहां से वाहन 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर चढ़ और उतर सकते हैं। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे का निर्माण अधूरा होने के कारण अब तक टोल कम लिया जा रहा था। 1 अप्रेल से कार और जीप को छोड़कर भारी वाहनों के लिए टोल राशि बढ़ाई जाएगी। कार और जीप के मासिक पास पर 30 से 85 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।

यह वीडियो भी देखें

इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में निर्माण कार्य के अनुसार टोल वसूली की जाएगी। कोटा में मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की 4.9 किमी लंबी टनल में अतिरिक्त टोल लिया जाएगा। इसके अलावा विशेष निर्माण वाले क्षेत्रों में अधिक टोल रेट लागू की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और जीप के लिए वर्ष में 200 यात्राओं के लिए जारी 3,000 रुपए का पास भी 1 अप्रेल से 75 रुपए महंगा हो जाएगा। अब यह 3,075 रुपए का होगा।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल दरों में 1 अप्रेल से वार्षिक वृद्धि की जाएगी। इसमें करीब 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। मासिक और सालाना पास में भी मामूली वृद्धि की गई है।

  • संदीप अग्रवाल, पीडी, एनएसएआइ