
त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग। फोटो: पत्रिका
कोटा। कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।
आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। हादसे की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई। आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोका गया और कोटा मंडल की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है। रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। हादसे के वक्त कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई थी। फिलहाल, कोई जनहानि की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है।
हादसा उस वक्त हुआ जब यह ट्रेन सुबह रतलाम से रवाना होकर कोटा जंक्शन की ओर आ रही थी। लेकिन, कोटा जंक्शन पहुंचने से पहले ही लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच ट्रेन में आग लग गई। बता दें कि त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (12431) राजस्थान सहित केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली को जोड़ती है। यह कुल ट्रेन 3149 किलोमीटर की दूरी करीब 41 घंटे में तय करती है।
घटनास्थल: 09256099269
लुनी रिच्छा स्टेशन: 09251689241
कोटा पूछताछ: 6375898943
कोटा कंट्रोल: 9256099457
रेल मदद: 139
पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के BI और SLR कोच में सुबह करीब 5:15 बजे आग लगी। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। यात्रियों को दूसरी ट्रेन में शिफ्ट कर दिया गया है।
Updated on:
17 May 2026 10:09 am
Published on:
17 May 2026 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
