scriptOMG: कोटा में ये क्या हो रहा कि सवारियां बिठाने से कतरा रहे ऑटो चालक | CNG Gas Crisis in kota Rajasthan | Patrika News

OMG: कोटा में ये क्या हो रहा कि सवारियां बिठाने से कतरा रहे ऑटो चालक

locationकोटाPublished: Mar 19, 2018 09:34:58 pm

Submitted by:

​Zuber Khan

कोटा शहर में इन दिनों सीएनजी गैस से चलने वाले ऑटो चालक परेशान हो रहे हैं। अब वे सवारियां बिठाने से भी कतराने लगे हैं।

cng auto rickshaw,
कोटा . कोटा शहर में इन दिनों सीएनजी गैस से चलने वाले ऑटो चालक परेशान हो रहे हैं। आए दिन सीएनजी पम्प पर लम्बी कतारें लग रहती हैं। ऑटो चालकों को घंटो गैस भराने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है वहीं कई ग्रीन ऑटो चालक गैस भराने के लिए रात को सीएनजी पम्प पर पहुंचकर अपनी रातों को काला कर रहे हैं। भीड़ से बचने के लिए लोग रात को सीएनजी भरवा रहे हैं। ऑटो में सीएनजी भरवाने के दौरान सवारी को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी उसका कोई समाधान नहीं मिल रहा है।
Big News: कोटा की भामाशाह मंडी में धनिया से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी

4500 सीएनजी ऑटो हैं शहर में
शहर में डीसीएम रोड व अनंतपुरा में एक-एक सीएनजी पम्प हैं। उसमें से भी कई बार एक पम्प खराब हो जाता है जिस कारण सारे ऑटो एक ही पम्प पर आ जाते हैं। एक पम्प के बंद होने के बाद गैस भरवाने के लिए करीब एक से दो घंटे का समय लगता है। शहर में सीएनजी पम्पों की संख्या बेहद कम हैं। एक ऑटो में 3 से 4 किलो गैस आती है और एक ऑटो प्रतिदिन 250 किलोमीटर तक चलता है। एक या दो दिन में गैस खत्म हो जाती है, ऐसे में ऑटो चालक परेशान हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें

कोटा संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल चूहों पर खर्च कर रहा दो लाख…जानिए खास है वजह



60 प्रतिशत सवारी छोड़ते हैं ऑटो
शहर में परिवहन के साधनों में सबसे अधिक 60 प्रतिशत सवारी ऑटो चालक छोड़ते हैं। ऑटो में भी सीएनजी ऑटो की संख्या सबसे अधिक है। इसके साथ ही मिनीडोर, मिनीबस, सिटी बस व अन्य साधन 40 प्रतिशत सवारियों को अपने स्थान तक पहुंचाते हैं।
Big News: कोटावासियों ध्यान दें, घर के बाहर लगे एसी पर कबूतर बैठा तो हो सकती है आपकी मौत

कोटा ऑटो यूनियन के अध्यक्ष अनीस राइन ने बताया कि सीएनजी की गैस भरवाने में लम्बे समय से समस्या आ रही है। कई बार पम्प संचालक व गैस कम्पनी के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया लेकिन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऑटो चालक आए दिन परेशान हो रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो