6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां से शुरु हुई कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

भाजपा के खिलाफ बारां से बड़ा पॉलिटिकल कार्ड खेलते हुए कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा का आगाज किया है।

2 min read
Google source verification
Congress kisan nyay yatra, Rajasthan Assembly Election, Election in Rajasthan, Congress Election campaign, Congress kisan yatra, Rajasthan Congress, BJP, Jhalawar News, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Patrika News, Sachin Pilot, Congress state president Rajasthan,

Congress kisan nyay yatra started from Baran

राजस्थान में बदहाल किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने राजस्थान सरकार के खिलाफ कांग्रेस किसान न्याय यात्रा की बारां से शुरुआत की। राजस्थान विधानसभा चुनावोंं से एक साल पहले ही कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए मुख्यमंत्री और उनके सांसद पुत्र पर सीधा निशाना साधा है।







मंगलवार को कांग्रेस की किसान यात्रा बारां से शुरू हुई। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सीएम के चुनावी इलाके में सरकार की 'पोल-पट्टी' खोलेंगे। बारां से पदयात्रा शुरू कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट पहले दिन पदयात्रा का पड़ाव बामला गांव में डालेंगे। इसके बाद दूसरे दिन खानपुर व तीसरे दिन मंडावर में पड़ाव डाला जाएगा। चोथे दिन पदयात्रा के झालावाड़ पहुंचने पर वहां किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। बारां से मंगलवार को शाम चार बजे पदयात्रा की शुरुआत की गई। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Read More: कांग्रेस किसान न्याय यात्राः कांग्रेस के लिए हमेशा मुफीद रही है बारां की राजनीतिक जमीन

दबाई जा रही किसानों की आवाज

पदयात्रा शुरू करने से पहले सचिन पायलट ने कहा की देश में हर ओर किसानों और छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। पिछले चार साल में राजस्थान की हालत बद से बद्त्तर हो गई। है। हाड़ौती सीएम और उनके पुत्र का चुनावी इलाका है, बावजूद इसके यहां पूरे राजस्थान में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्म हत्याएं की है। इससे पता चल जाता है कि भाजपा सरकार की सारी नीतियां पूंजिपतियों के हित में हैं और किसान विरोधी हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष डूडी ने कहा की कांग्रेस किसान की आवाज बनेगी। बारां जिले से पदयात्रा का आगाज किया जा रहा है।

Read More: कांग्रेस की न्याय यात्रा से पहले एक और किसान ने तोड़ा दम

उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

कांग्रेस की किसान यात्रा में हाड़ौती के ग्रामीणों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बैलगाड़ियों से ही किसान यात्रा में शामिल होने के लिए बारां पहुंच गए। किसान न्याय यात्रा को लेकर राजस्थान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। हर कोई अपनी ओर से पूरी तैयारी करके आया था।