26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखंड रामायण पाठ जारी, दशहरे पर पूर्णाहुति

कोटा

image

Newsdesk

Jul 26, 2026

Rajasthan

क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी बरसात की कामना
- श्रद्धालु प्रतिदिन कर रहे हनुमान चालीसा पाठ।

बारां. शहर के प्राचीन सिद्धपीठ बरडिया धाम बालाजी पर 4 जुलाई से 108 अखंड रामायण पाठ का अभिनव आयोजन लगातार जारी है। इस दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन 101 हनुमान चालीसा पाठ भी अपने मुख से कर रहे हैं। सिद्धपीठ बरडिया बालाजीधाम अध्यक्ष कैलाश पारस और आयोजन की मुख्य भूमिका निभा रहे अशोक बंसल ने बताया कि क्षेत्र में सुख-समृद्धि, अच्छी बरसात की कामना और सभी स्वस्थ रहें, इस भावना को लेकर सिद्धपीठ बरडियाधाम बालाजी पर यह अनवरत रामायण पाठ चल रहा है। यहां रामायण पठन करने वाले स्वयं अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रामायण पठन के साथ-साथ प्रतिदिन 11 सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ भी अनवरत जारी है। कार्यक्रम में शहर के कई भक्तों की व्यक्तिगत भागीदारी है, वहीं बड़ी संख्या में दर्शनार्थी भी आयोजन में अपनी भागीदारी व्यक्त कर रामायण पठन में सहयोग दे रहे हैं। आयोजन समिति ने निर्णय किया कि यह अभिनव आयोजन धार्मिकता के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ युवा पीढ़ी को सनातन से जोडऩे की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसका समापन आगामी विजयादशमी के दिन पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इस दिवस विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया है।