एक परिवार में 2 से 5 सदस्य पॉजिटिव
परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में एक ही परिवार में 11, 12 किशोर, 40 वर्षीय पुरुष तथा 35 व 38 वर्षीय महिला, दूसरे परिवार में 31 व 36 वर्षीय भाई-बहन, भारी पानी संयंत्र की आवासीय कॉलोनी में एक परिवार में 52 व 52 वर्षीय पति-पत्नी, दूसरे परिवार में 48 व 26 वर्षीय मां-बेटे, आरपीएस कॉलोनी में 49 व 20 वर्षीय पिता-पुत्री, नया बाजार में 18 व 9 वर्षीय दो सगे भाई, चारभुजा में 72 व 54 वर्षीय मां-बेटे, चारभूजा सुदर्शन नगर में 37 व 33 वर्षीय पति-पत्नी, एनटीसी चर्च बस्ती निवासी 21 व 24 वर्षीय पति-पत्नी, जावरा खुर्द के माल का कुआ गांव में 50 व 37 वर्षीय पिता-पुत्री व एक वर्षीय मासुम संक्रमित मिली। इसी प्रकार अणुकिरण
कॉलोनी में पांच, अणुदीप कॉलोनी में दो, अणुतारा, अनुप्रताप कोलोनी में चार, अणुछाया, विक्रम नगर, नयाबाजार, चारभूजा, मेवाड़ गेस्टहाउस के पास, छबीलदास की चक्की के पास, पुलिस थाने के पास, वार्ड नंबर 13, सेंटाब सीआईएसएफ कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय पुरुष, कोटा दादाबाड़ी हाल मुकाम रावतभाटा निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला।