
Crime news
नयापुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को विवेकानन्द सर्कल से पैदल घर जा रही वृद्धा को दो नकाबपोश युवक घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गए और वृद्धा का मुंह कपड़े से बांधकर सोने की झुमकियां लूटकर फरार हो गए। वृद्धा पैदल-पैदल घर वापस पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पैदल घर जा आ रही थी
नयापुरा बस स्टैण्ड के सामने शिव मंदिर के पास रहने वाले नंदलाल प्रजापत ने बताया कि वह सुबह नानी झमकू बाई प्रजापत (78) के साथ थोक फल सब्जीमंडी में सब्जियां खरीदने गया था। वहां से ऑटो से नयापुरा विवेकानन्द सर्कल पर उतर गए। दोनों पैदल घर जा रहे थे। ढलान में नानी ने कहा तू चल में धीरे-धीरे आ रही हूं, इस पर मैं घर चला गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो उन्हें रास्ते में तलाश किया तो वह चम्बल नदी की तरफ से पैदल आती दिखाई दी और कहा कि दो युवक मेरी कान की झुमकियां छीनकर ले गए।
घर छोड़ने की कहकर बाइक पर बिठाया
झमकू बाई ने बताया कि दो बाइक सवार युवक आए और कहा कि माताजी आपको घर छोड़ देते हैं। मैं बाइक पर नहीं बैठी तो उन्होंने हाथ पकडकऱ बाइक पर बिठा लिया। मैंने सोचा मोहल्ले के लडक़े होंगे, लेकिन युवक मुझे घर के बजाय चम्बल की छोटी पुलिया की तरफ ले जाने लगे तो उनका विरोध किया और नीचे उतारने के लिए जोर से चिल्लाई तो उन्होंने पुलिया पर मेरा मुंह कपड़े से बांध दिया और कान से एक तोला वजनी झुमकियां उतार ली। गले में पहन रखी तुलसी की माला को मंगलसूत्र समझकर निकाल लिया और मुझे धक्का मारकर नीचे गिराकर फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कर्मयोगी सेवा संस्थान के राजाराम कर्मयोगी ने बताया कि वृद्धा अन्य महिलाओं के साथ कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देखने आई थी। सीसीटीवी में 11.44 बजे नकाबपोश युवक वृद्धा को बाइक पर बिठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी की रेकाॅर्डिंग पीडि़त परिवार को उपलब्ध करवा दी है।
Updated on:
4 Jul 2024, 7:42 PM IST
Published on:
4 Jul 2024, 7:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.