13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में बीच बाजार मुनीम की कनपटी पर पिस्टल टेक लूटे 1.26 लाख

Crime news, Loot, robbery, Criminals aatack : कोटा में बदमाशों ने पेट्रोल पम्प के मुनीम की कनपटी पर पिस्टल टेक रुपयों से भरा बैग लूट ले गए।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Feb 10, 2020

loot

कोटा में बीच बाजार मुनीम की कनपटी पर पिस्टल टेक लूटे 1.26 लाख

कोटा. कैथून थाना क्षेत्र में रविवार शाम को बाइक पर आए लुटेरे पेट्रोल पंप के मुनीम से पिस्टल अड़ाकर 1.26 लाख रुपए से भरा बैग लूट ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कोटा ग्रामीण पुलिस के दीगोद थानाक्षेत्र के मूण्डला स्थित पेट्रोल पंप से मुनीम भीमसिंह बैग में 1.26 लाख रुपए लेकर बाइक से कोटा आ रहा था। इस दौरान झालीपुरा के निकट पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए और बाइक उसकी मोटरसाइकिल के बराबर ले ली।

Read More: कोटा में दिनदहाड़े बदमाशों ने बीच चौराहे पर युवक को मारी गोली, घायल सड़क पर गिरा तो चाकू भी मारे

इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने भीमसिंह की चलती बाइक से चाबी निकाल ली। इससे भीमसिंह की बाइक चंद मीटर चलकर रुक गई। बाइक रुके ही बदमाशों ने भीमसिंह को पिस्टल अड़ा दी और रुपयों को बैग छीनकर कोटा की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने कोटा समेत पूरे हाड़ौती में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


रोज बाइक से कोटा लाता था कैश
पुलिस उपाधीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप का मुनीम बैंक बंद होने के बाद रोज बाइक से नकदी लेकर कोटा आता था। ऐसे में बदमाशों ने उस पर निगाह रखी और मौका पाकर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।

Read More: कोटा में आधी रात बदमाशों ने लूटा एटीएम, गैस कटर से काटकर उड़ा ले गए लाखों रुपए

सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी
घटना के बाद आरोपी भागते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने आरोपियों की फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मुखबिरों को भी आरोपियों की तलाश में लगाया गया है।