22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: आठ गांवों से कटा रावतभाटा का संपर्क

बांधों का जल स्तर बढ़ा, दो दिन से लगातार हो रही बारिश |
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Jun 30, 2018

sampark

OMG: आठ गांवों से कटा रावतभाटा का संपर्क

कोटा. रावतभाटा उपखण्ड क्षेत्र की दूरस्थ ग्राम पंचायत टोलू का लुहारिया में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी बरसात हुई। इससे हमेरगंज पुलिया पर करीब डेढ़ फीट की चादर चलने से आठ गांवों का संपर्क टूट गया।


टोलू का लुहारिया के सरपंच मुकेश ऐरवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10 से 3 बजे तक लगातार पांच घंटे हुई झमाझम बारिश के बाद हमेरगंज पुलिया पर पानी की चादर चलने लगी।

इससे हमेरगंज, दौलपुरा, हाड़ों की मोरवन, केवड़ों का लुहारिया, खड़ामा, टोलू का लुहारिया, चूंडावतों का लुहारिया, गुजरों की मोरवन गांवों का रावतभाटा से संपर्क टूट गया। पुलिया पर पानी होने से रात तक आवागमन शुरू नहीं हो सका।

इसके बाद गुरुवार रात व शुक्रवार दोपहर तक बरसात होने से पुलिया पानी में डूब गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे गांव में जाने के लिए इंतजार करते रहे। गुंजाली नदी में मध्यप्रदेश के आसपास के क्षेत्र के करीब 60 किलोमीटर क्षेत्र से पानी की आवक होती है।

सवा घंटा तेज बारिश
शहर में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। इससे जहां सड़कों पर पानी बह निकल वहीं नदी-नालों में भी उफान है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ घंटे झमाझम बरसात से उपखण्ड के जावदा, नीमड़ी क्षेत्र में गुंजाली नदी उफान पर रही।

रावतभाटा शहर के नीचले स्थानों में पानी का भराव होने के साथ सड़कों व मैदानों में पानी भर गया। क्षेत्र के राणा प्रताप सागर बांध में पानी की आवक जारी है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार रावतभाटा क्षेत्र में शुक्रवार को 9.10 एमएम बरसात हुई तथा अब तक कुल 142.70 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

इससे राणा प्रताप सागर बांध में प्रति घंटा करीब 4211 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। जिससे बांध में एक दिन में 75 हजार 798 क्यूसेक पानी की आवक होने के साथ बांध का जल स्तर 1138.28 फीट पहुंच गया।

इधर, गांधीसागर में 11.40 एमएम बरसात होने से बांध का जल स्तर 1269.18 फीट तक पहुंच गया। वहीं जवाहर सागर में 5.10 एमएम व कोटा बेराज में 37.20 एमएम बरसात दर्ज की गई।