23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभल जाइए कोटावासियों, शहर की इन 36 कॉलोनियों पर मंडरा रहा खतरनाक बीमारी का संकट, हाथ पर हाथ धरा बैठा चिकित्सा विभाग

डेंगू के लिए साल भर प्रयास किए जाने की बात कहने वाला चिकित्सा विभाग नहर के आस-पास बसने वाली कॉलोनियों पर ध्यान नहीं दे रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 9 Apr 2018, 9:14 PM IST

Dengue Mosquito

कोटा . डेंगू के लिए साल भर प्रयास किए जाने की बात कहने वाला चिकित्सा विभाग नहर के आस-पास बसने वाली कॉलोनियों पर ध्यान नहीं दे रहा है। नहर में पानी की सप्लाई बंद होने के बाद जो पानी बचा है उसमें बड़ी मात्रा में मच्छर पनप रहे हैं। चिकित्सा विभाग द्वारा इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। विभाग ने नियमित एंटीलार्वा एक्टिविटी के लिए टीमें बना रखी हैं जो डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियों पर नजर रखने का कार्य करती है लेकिन पिछले करीब एक माह से नहर में जमे पानी व कीचड़ में मच्छर पनप रहे हैं।

Big News: टूटती सांसों की आवाज भी नहीं तोड़ सकी डॉक्टर की नींद, पिता के सामने बेटे का टूट गया दम

3 दर्जन से अधिक होंगी कॉलोनिया

नहर व उसके आस-पास करीब 3 दर्जन से अधिक कॉलोनियां बसी हुई हैं। नहर में कम मात्रा में पानी रहने से यहां मच्छर सबसे अधिक पनप रहे हैं। बोरखेड़ा ग्रामीण पुलिस लाइन, सरस्वती कॉलोनी, गायत्री बिहार, खारी बावड़ी, महात्मा गांधी कॉलोनी, लोको कॉलोनी, रंग तालाब, सुंदर नगर, पुरोहित नगर, रेलवे कॉलोनी, तुल्लापुरा, जेपी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, भदाना सहित कई कॉलोनियां हैं।

Read More: राजस्थान के ऐसे 20 गांव जहां युवकों की नहीं होती शादी, जमीन जायदाद होने पर भी कोई नहीं देता लड़की...वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

आज से शुरू होगी एंटीलार्वा एक्टिविटी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिन क्षेत्रों से अधिक डेंगू रोगी आ रहे हैं उसमें मंगलवार व बुधवार को सघन अभियान चलाकर एंटीलार्वा एक्टिविटीज की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके लवानिया ने बताया कि भीमगंजमंडी, कुन्हाड़ी, बापू बस्ती सहित कई कॉलोनियों में कूलर, पानी की टंकियां, परिंड़े सहित पानी भराव के क्षेत्रों में दवा का छिड़काव किया जाएगा।

Read More: फर्दाफाश: लग्जरी ट्रेनों में पर्स और कीमती सामान चुराने वाली हिस्ट्रीशीट गैंग गिरफ्तार, चोरी किया माल बरामद

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग