दाल में दाल गायब व सिर्फ पानी व नमक तेज है। बेड पर गंदगी और बेडशीट भी गायब है। वार्ड में भीषण गर्मी में भी कू लर नहीं है। पंखे है, लेकिन उनमें से कई नहीं चल रहे है। मरीज गर्मी से परेशान है। पानी का कैंपर भी एक ही है। उसी कैंपर से सब मरीज पानी पीते है। जबकि राज्य सरकार की ओर मरीजों के लिए खाने के लिए पर्याप्त बजट दिया हुआ है। बावजूद अस्पताल प्रशासन मरीजों को खराब खाना खिला रहा है।