
कोटा. राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में नौकरी के लिए अब प्रिंसिपल सहित विभाग में कार्यरत व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, तृतीय श्रेणी शिक्षकों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। लिखित परीक्षा में 40 फीसदी अंक लाने होंगे। लिखित परीक्षा 10 अगस्त को दोपहर 2 से 3 बजे तक मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा व महात्मा गांधी स्कूल रामपुरा में होगी। परीक्षा में 568 भाग लेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रदीप चौधरी ने बताया कि सहसंयोजिका चारू मित्रा को बनाया गया। एक घंटे की लिखित परीक्षा में शिक्षकों को 60 प्रश्न हल करने होंगे। अधिकतम 30 अंकों में से न्यूनतम 12 अंक शिक्षकों को लाने अनिवार्य होंगे। गलत उत्तर का एक चौथाई अंक काटा जाएगा। इन पदों के लिए शिक्षा विभाग ने कार्यरत शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इनका चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार से होगा। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा दक्षता व विभागीय योजनाओं के संबंध में प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 नंबर के साक्षात्कार में भी कम से कम 12 अंक लाना जरूरी होंगे।
डीईओ ने बताया कि सभी परीक्षार्थी जहां पदस्थापित हैं, वहीं परीक्षा देंगे और परीक्षा दिवस की उन्हें उपस्थिति देय है। जो प्रधानाचार्य प्रशिक्षण ले रहे हैं, उन्हें भी उस दिवस यानी 10 अगस्त को पदस्थापित जिले में ही परीक्षा देनी है। परीक्षा को लेकर पेपर आ चुके हैं। उन्हें डाइट में डबल लॉकर में रखवाया गया है।
यह भी पढ़ें : नए जिलों का बारिश पर पड़ेगा असर, हर जिले का बदलेगा आंकड़ा
Updated on:
10 Aug 2023 01:16 pm
Published on:
10 Aug 2023 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
