
death
झालावाड़. शहर की धनवाड़ा बस्ती में शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर में करंट आने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई।
धनवाड़ा बस्ती में शनिवार सुबह बालक पुनीत (8) पुत्र रामेश्वर रैगर अपने छोटे भाई चार वर्षीय भूपेंद्र के साथ अपने घर के निकट खेल रहा था। घर के पास ही विद्युत ट्रांसफॉर्मर व बिजली का एक पोल लगा है। इस पोल के सपोर्ट वायर में करंट आ रहा था। खेलते हुए पुनीत तार के संपर्क में आ गया। निकट खड़े छोटे भाई ने उसे पकड़ा तो वह झटके से दूर जा गिरा व जोर से रोने लगा। आवाज सुनकर पास के दुकानदार प्रदीप ने दौड़ कर लकड़ी की सहायता से बालक को तार से अलग किया। परिजनों को सूचना देकर प्रदीप बालक पुनीत को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत ने जगाया जल्दी
अस्पताल में विलाप करते पिता रामेश्वर ने बताया कि पुनीत रोज 8-9 बजे तक सोता है लेकिन आज पता नहीं कैसे जल्दी उठ गया और छोटे भाई के साथ घर के बाहर खेलने निकला। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
Published on:
30 Jun 2018 09:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
