
कोटा से दिल्ली के लिए गई फ्लाइट में पहले दिन ही मौसम खराब होने से फ्लाइट को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यात्री विशाल शर्मा ने बताया कि मौसम की खराबी के चलते दिल्ली से फ्लाइट को 1 घंटे देरी से शाम 6 बजे कोटा के लिए रवाना किया लेकिन रास्ते में मौसम अधिक खराब होने से फ्लाइट को जयपुर हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। कम्पनी ने सभी यात्रियों के ठहरने व रिफंड के लिए कहा है या वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही है। मौसम खराब रहा तो गुरुवार को भी समस्या आ सकती है।
कोटा एयरपोर्ट अधिकारी लोकेश निर्वाण ने बताया कि मौसम की खराबी के चलते सुप्रीम कम्पनी के प्रतिनिधियों ने सूचना भेज दी थी की मौसम की खराबी के चलते फ्लाइट कोटा नहीं आएगी। आगे की अभी कोई सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि कोटा से दिल्ली हवाई सेवा बुधवार को शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे फ्लाइट कोटा पहुंची। सांसद ओम बिरला ने पायलट को शॉल ओढ़ाकर व साफा भेंट कर सम्मानित किया। फिर 7 बजकर 20 मिनट पर फ्लाइट यहां से रवाना हुई। कुल 7 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। पहली फ्लाइट के यात्री बनने का गौरव प्राप्त होने पर लोगों ने इन यादों को कैमरे में कैद किया और प्लेन के साथ सेल्फी ली।
अन्य शहरों के लिए भी होंगे प्रयास
इस अवसर पर सांसद बिरला ने कहा कि अब कोटा से अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवा के प्रयास तेज किए जाएंगे। सिंगल इंजन विमान को उड़ान की अनुमति मिलने के साथ ही कोटा से इंदौर, अहमदाबाद, मुम्बई व मध्यप्रदेश से भी यहां फ्लाइट आए और जाए ऐसा प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि कोटा से दिल्ली हवाई सेवा मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, सांगोद विधायक हीरालाल नागर, महापौर महेश विजय, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष आरके मेहता, भाजपा शहर महामंत्री जगदीश जिंदल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Published on:
11 Apr 2018, 8:55 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.