2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

BIG NEWS: मंत्री धारीवाल बोले-भारत में कोटा पहला ऐसा शहर जहां किराएदार बनेंगे मकान मालिक

kota Hindi News: आवासीय योजनाओं के कब्जा वितरण समारोह में नगर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि पूरे देश में कोटा ऐसा पहला शहर होगा जहां किराएदारों को मकान मालिक बनाया जा रहा है।

Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jun 23, 2019

कोटा. मोहनलाल सुखाडिय़ा आवासीय योजना ( Mohanlal Sukhadia Housing Scheme ) में नगर विकास न्यास ( UIT ) की ओर से शनिवार को 6 योजनाओं के आवासों का कब्जा वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ( UDH Minister Shanti Dhariwal ) ने कहा, जिन्हें कब्जे मिल गए हैं वे परिवार के साथ यहां आकर रहें, ताकि आवासों की स्थिति ठीक रह सके। उन्होंने कहा कि यहां निर्मित आवासों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिनका सदुपयोग होना चाहिए।

Read More: खुशखबरी: अब गांवों में भी नहीं रहेगा कोई ‘बे-घर’, सरकार देगी 5419 लोगों को घर, ये मिलेगी सुविधाएं

स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि किराएदारों ( tenant ) की परेशानी को ध्यान में रखते हुए योजना में मात्र 625 रुपए प्रतिमाह पांच वर्ष तक जमा कराने जाने पर आवंटी को उस आवास का मालिकाना हक सौंपा जाएगा। किसी राज्य में ऐसी योजना लागू नहीं हुई, जिसमें किराएदारों को यह सुविधा दी है। पहली बार किराएदार भी मालिक बन सकेंगे।

Read More: खुलासा: आवासीय योजनाओं में यूआईटी ने कोटावासियों से लूटे 12.14 करोड़, ऑडिट में खुली अवैध वसूली की पोल

जिला कलक्टर मुक्तानन्द अग्रवाल ने कहा, मंत्री के निर्देशन में कोटा में अनेक नए कीर्तिमान स्थापित हो सकेंगे। आम आदमी को आवास मिले, ऐसे प्रयास और विकास कार्य किए जाएंगे।नगर विकास न्यास के विशेषाधिकारी आर.डी. मीणा ने योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कब्जा वितरण समारोह में न्यास सचिव भवानीसिंह पालावत, उप सचिव अशोक मीणा, निगम के नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका, पीसीसी सदस्य डॉ. जफर मोहम्मद, किशोर मदनानी आदि मंचासीन थे।

BIG News: कांग्रेस-भाजपा की राजनीति से यूं खतरे में पड़ी राजस्थान के 12 लाख लोगों की जिंदगी…

3900 मकान तैयार, कब्जा 3201 का मिलेगा

नगर विकास न्यास की 6 आवासीय योजनाओं ( housing scheme ) में बने आवासों पर शनिवार को कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू की। इन योजनाओं में 4500 आवासी स्वीकृत हुए और 3900 आवास बनकर तैयार हैं, लेकिन कब्जा 3201 मकानों पर भी दिया जाएगा। जिन आवंटियों ने निर्धारित राशि जमा नहीं कराई है या पात्रता सही नहीं होने पर उन्हें कब्जा नहीं दिया जा रहा है। राजीव आवास योजना में 1198 मकानों पर कब्जा दिया जाएगा।

 

कहां कितने मकान तैयार

1528 राजीव आवास योजना

160 मोहनलाल सुखाडिय़ा मॉडल संख्या-4

692 मोहनलाल सुखाडिय़ा डी और जी ब्लॉक

240 भदाना अफोर्डेबल मॉडल संख्या-4

368 मंगलम् अपार्टमेंट प्रेम नगर

804 शहीद चंद्रशेखर आजाद योजना